
Know About UBI Home Loan Interest Rate For Working Women
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से होम लोन की ब्याज दरों ( Home Loan Interest Rates ) में लगातार कटौती देखने को मिली है। खासकर सरकारी बैंकों में होम लोन की ब्याज दरें ( Home Loan Interest Rates in Government Banks ) 7 फीसदी से नीचे आ गई हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ( Union Bank of India ) भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गया है। खास बात तो ये है कि यूनियन बैंक की ओर से कामकाजी महिलाओं के होम लोन की दरों ( UBI Home Loan Interest Rate ) में सबसे ज्यादा राहत दी है। बैंक महिलाओं को अब तक के सबसे निचली स्तर पर जाकर होम लोन दे रहा है। बैंक की ओर से महिलाओं के लिए ब्याज दरें ( UBI Home Loan Interest Rate For Working Women ) 6.7 फीसदी पर आ गई हैं। वहीं शर्त यह है कि उस महिला का सिबिल स्कोर 700 या उससे ज्यादा का होना चाहिए। आइए आपको भी बताते हैं कि यूनियन बैंक की ओर से क्या दरें फाइनल की हैं।
होम लोन ब्याज दरों में नौकरीपेशा महिलाओं को बड़ी राहत
यूनियन बैंक के अनुसार नौकरीपेशा महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम ब्याज दरों पर होम लोन दिया जा रहा है। यूबीआई में कामकाजी महिला जिसका सिबिल स्कोर 700 है तो उसे 6.70 फीसदी की ब्याज दर से होम लोन मिल रहा है। वहीं नौकरीपेशा पुरुषों को 6.75 फीसदी की दर से होम लोन दिया जा रहा है। वहीं नॉन सैलरीड लोगों को 6.90 फीसदी की ब्याज पर होम लोन मिल रहा है।
कुछ ऐसा है बैंक का स्लैब
- सैलरीड महिला को 30 लाख रुपए तक के होम लोन पर केवल 6.7 फीसदी का ब्याज देना होगा।
- 30 लाख रुपए से 75 लाख रुपए तक के होम लोन के लिए ब्याज दर 6.95 फीसदी हो जाएगा।
- बैंक ने 75 लाख रुपए से ज्यादा के होम लान पर शुरुआती ब्याज दर 7 फीसदी कर दी हैै।
एलआईसी ने भी की थी 7 फीसदी से नीचे
यूबीआई ही नहीं बल्कि एलआईसीएचएफएल की ओर से भी होम लोन की ब्याज दरों में लगातार कटौती देखने को मिली है। कुछ ही दिनों में कंपनी की ओर से अपनी ब्याज दरों में कटौती करते हुए 6.90 फीसदी पर लेकर आ गया है। वहीं दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से होम लोन के ब्याज दर 6.95 फीसदी है।
और कम हो सकती हैं ब्याज दरें
जानकारों की मानें तो आने वाले समय में बैंक और एनबीएफसी कंपनियों में इंट्रेस्ट रेट्स को लेकर जंग छिडऩे वाली हैं। जिसकी वजह से होम लोन की ब्याज दरों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती हैं। वास्तव में कंपनियां ज्यादा ब्याज पर होम लोन प्रोवाइड करा रही हैं, उनके कस्टमर दूसरे बैंकों की ओर भाग रहे हैं, जहां उन्हें कम ब्याज दर पर लोन मिल रहा है। सरकारी बैंकों में होम लोन की ब्याज दरें बीते दो दशकों से भी नीचे आ गई हैं।
इन बैंकों पर भी डालें एक नजर
| बैंकों के नाम | होम लोन की ब्याज दरें (फीसदी में) |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 6.70 |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 6.95 |
| एचडीएफसी | 7.35 |
| आईसीआईसीआई बैंक | 8.10 |
| बैंक ऑफ इंडिया | 6.85 |
| सेंट्रल बैंक | 6.85 |
| केनरा बैंक | 6.90 |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | 6.90 |
| यूको बैंक | 6.90 |
Updated on:
04 Aug 2020 12:39 pm
Published on:
04 Aug 2020 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allम्यूचुअल फंड
कारोबार
ट्रेंडिंग
