
सोनिया के 13 लाख का अनिल अंबानी से खास कनेक्शन, राहुल ने 5 करोड़ के बावजूद नहीं जताया भरोसा
नई दिल्ली। चुनावी महौल में लगातार कांग्रेस और बीजेपी का एक-दूसरे पर हमला जारी है। वहीं राफेल को लेकर भी राहुल गांधी लगातार अनिल अंबानी पर प्रहार करते नजर आते हैं। मामला तो यहां तक बढ़ चुका है कि राहुल अपनी रैलियों में अनिल अंबानी की तुलना भगौड़े विजय माल्या और नीरव मोदी से करते हैं। लेकिन शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक तरफ जहां राहुल गांधी अनिल अंबानी को कोसते हैं वहीं दूसरी तरफ राहुल की मां सोनिया गांधी को आज भी अनिल अंबानी की कंपनियों पर भरोसा है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला है क्या?
5 करोड़ से ज्यादा का निवेश
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी ने जो हलफनामा भरा है उसके मुताबिक राहुल 5 ने करोड़ से ज्यादा की रकम बॉन्ड्स, डिबेंचर्स, शेयर्स में लगा रखा है। जिन कंपनियों में राहुल ने पैसा लगाया हुआ है उनमें आदित्य बिड़ला, डीएसपी, फ्रैंकलिन इंडिया, आईडीएफसी, एलएंडटी समेत कई कंपनियां शामिल है। लेकिन रिलायंस की किसी भी कंपनी में उनका निवेश नहीं है। खासकर अनिल अंबानी की कंपनी में।
सोनिया- अनिल अंबानी का 13 लाख का कनेक्शन
सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए हलफनामा भरा है उसमें उन्होंने भी कई कंपनियों में निवेश कर रखा है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है कि सोनिया गांधी ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस म्युचुअल फंड में निवेश कर रखा है। खासकर उनमें रिलायंस के 6,55,695 रुपए के वैल्यू के दो फंड है। जिसका नाम है रिलायंस हाइब्रिड बॉन्ड G । यहां खास बात यह है कि सोनिया गांधी ने अनिल अंबानी की कंपनी में ये निवेश 2014 से 2019 के बीच में किया है। क्योंकि सोनिया गांधी के पुराने हलफनामे को देखा जाए तो उसमें रिलायंस बॉन्ड का जिक्र नहीं है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
30 Apr 2019, 7:20 AM IST
Published on:
30 Apr 2019, 7:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.