नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग (आईटीआर) करने के लिए, आधार कार्ड होना बेहद ही जरूरी था। जैसे सरकार ने विभिन्न योजनाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर रखा हैं। ऐसे ही इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग (आईटीआर) करने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य था। शायद इसलिए ही बहुत लोगो ने अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया था। लेकिन अब जब इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए सिर्फ सात दिन ही रह गए हैं। तो दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि बिना आधार के भी इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल किया जा सकता है।