2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डाकघर में जमा पर भी मिलता है बंपर रिटर्न, आप भी कर सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस भी अपने ग्राहकों के लिए नई-नई योजनाएं लेकर आता रहता है और निवेशकों को समय-समय पर फायदा पहुंचाता है। निवेशकों को कई तरह के डिपॉजिट ऑफर करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 28 Apr 2019, 3:16 PM IST

post office

पोस्ट ऑफिस भी अपने ग्राहकों के लिए नई-नई योजनाएं लेकर आता रहता है और निवेशकों को समय-समय पर फायदा पहुंचाता है। निवेशकों को कई तरह के डिपॉजिट ऑफर करता है। कुछ स्कीम्स में आयकर एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का भी फायदा उठाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की इऩ स्कीमों में आप अच्छा फायदा उठा सकते हैं। इन स्कीम्स के इंट्रेस्ट रेट की सरकार हर तीन महीने पर समीक्षा करती है और उन्हें नए सिरे से तय करती है। पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों में समय-समय पर बढ़ोतरी होती रहती है। आइए आपको बताते हैं पोस्ट ऑफिस में पैसा लगाने के फायदे-

post office

केंद्र सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लॉन्च की गई यह स्कीम गर्ल चाइल्ड के लिहाज से बेहतरीन विकल्प है। यदि आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है, तो आप अपनी बेटी के लिए यह खाता खोल सकते हैं। यह अकाउंट आपकी बेटी के 21 वर्ष का होने पर मैच्योर होगा।

post office

नियमित इंट्रेस्ट इनकम के लिए 60 साल या उससे अधिक आयु के लोग इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें पांच साल का लॉक-इन पीरियड होता है और जमा पर ब्याज का भुगतान हर तीन महीने पर किया जाता है।

post office

एनएससी में पांच साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इस स्कीम के तहत भी 80सी के तहत टैक्स छूट का फायदा उठाया जा सकता है। इसमें इंट्रेस्ट का भुगतान नहीं किया जाता, बल्कि उसे फिर से निवेश कर दिया जाता है।

post office

पीपीएफ में भी निवेश की गई रकम, इंट्रेस्ट से हुई आय और मैच्योरिटी का अमाउंट तीनों टैक्स फ्री हैं। इसमें 15 साल का लॉक-इन पीरियड है, लेकिन सातवें साल से आंशिक निकासी की जा सकती है।