1. लार्ज कैप फंड्स: ये फंड्स देश की सबसे अधिक बाजार पूंजी वाली टॉप 100 कंपनियों के शेयर में फंड की कुल राशि का न्यूनतम 80% निवेश करते हैं। लार्ज कैप फंड तुलनात्मक रूप से स्थिर रिटर्न प्रदान करते हैं, क्योंकि इनके शेयर की कीमतों तेजी से गिरने का कम खतरा रहता है।
किनके लिए: लार्ज कैप फंड में अन्य इक्विटी फंड्स की तुलना में कम जोखिम। जो निवेशक मिनिमम रिस्क में स्थिर और अच्छा रिटर्न चाहते हैं, यह उनके लिए मुफीद।