नर्इ दिल्ली। अगर आप 50 लाख रुपए की कमार्इ करना चाहते हैं तो इसमें आपकी उम्र आैर निवेश का तरीका दोनों ही बहुत बड़े फैक्टर काम करते हैं। आपकी उम्र जितनी कम होगी तो आपका निवेश भी कम हो जाएगा। लेकिन समय थोड़ा बढ़ जाएगा। एेसे में आप कम निवेश से भी 50 लाख रुपए का फंड तैयार हो जाता है। वहीं 10 साल में अगर 50 लाख रुपए का फंड तैयार करने की सोच रहे हैं तो आपको हर माह 18000 रुपए का निवेश करना होगा, वहीं 25 साल में 50 लाख रुपए का फंड तैयार करने के लिए केवल 1800 रुपए महीने का निवेश करना होगा।