
मुज़फ्फरनगर. शुगर बाउल के नाम से विख्यात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में बनने वाले गुड़, शक्कर और चीनी की देशभर में डिमांड तेजी बढ़ रही है। सर्दियों के मौसम में यहां गुड़ (jaggery) देशभर में सप्लाई किया जाता है। मुजफ्फरनगर में गुड़ मंडी गुरुवार को गुड़ चाकू के भावों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को जहां गुड़ चाकू के दाम 1030 से 1115 रुपए प्रति मन थे, वहीं गुरुवार को मामूल बढ़ोतरी के साथ 1035 से 1115 रहे। वहीं, क्षेत्र की अलग-अलग चीनी मिलों में चीनी के भाव (Sugar Price) बुधवार के मुकाबले थोड़े गिर गए। गुरुवार को मुजफ्फरनगर गुड़ मंडी (Muzaffarnagar Jaggery Market)में नए गुड़ की आवक करीब 550 मन रही, जो कि बुधवार के मुकाबले 50 मन अधिक है। आइये जानते हैं गुरुवार 20 जनवरी को मुजपफ्फरनगर की मंडी में विभिन्न किस्मों के गुड़ और शक्कर के भाव के साथ विभिन्न मिलों में चीनी के रेट क्या रहे।
मुजफ्फरनगर गुड़ मंडी के भाव
गुड़ चाकू - 1035 - 1115
गुड़ लड्डू- 1050 - 1121
गुड़ खुरपा- 1020 - 1035
शक्कर मसाला- 1080 - 1195
रस्कट ढेया- 920 - 950
ढेया- 1020 - 1100
( नोट: गुड़ शक्कर के ये भाव प्रति 40 किलोग्राम (प्रति मन) के हिसाब से हैं। )
विभिन्न चीनी मिलों में चीनी के भाव
खतौली - 3185
मंसूरपुर - 3238 न्यू
बुढाना - 3140 न्यू
थानाभवन (शामली)- 3130
शामली - 3125
टिकोला - 3130
रोहाना - 3120
तितावी - 3240
मोरना - 3100
खाइखेड़ी - 3190 पुरानी
सकौती (मेरठ)- 3120
लिबरहेड़ी (उत्तराखंड)- 3190
( नोट: चीनी के भाव प्रति कुंतल में)
Published on:
21 Jan 2021 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
