
'जाति और धर्म से ऊपर उठकर सबने योग किया'
मुज़फ्फरनगर । 21 जून को पूरी दुनिया के देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। वहीं मुज़फ्फरनगर की बात करें तो यंहा भी पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे जिले भर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें मुज़फ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग शिविर का शुभारम्भ नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और जिलाधिकारी ने दीप प्रजवलित करके किया।
नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया से योग के लिए आहृवान किया।उन्होनें कहा कि 177 देश आज पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। जाति और धर्म से ऊपर उठकर सब ने योग किया। जैसा हमारा संकल्प था कि भारत विश्व गुरु बने , पूरी दुनिया योग दिवस मन रही है तो पूरी दुनिया भारत को विश्व गुरु मान रही है।
आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के चैयरमेन सुभाष चन्द शर्मा ने बताया कि आज आयुष विभाग उत्तरप्रदेश के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। ये मुज़फ्फरनगर का कार्यक्रम है मैं योग दिवस पर सभी को बधाई देता हूँ। वही जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने योग दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि आज 21 जून है और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। उसी कड़ी में आज जनपद मुज़फ्फरनगर में योग दिवस मन रहे है। आज के दिन से हम प्रेरणा लेकर अपनी दिनचर्या ने योग को शामिल करे और स्वस्थ रहे। अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो समाज स्वस्थ रहेगा और समाज स्वस्थ रहेगा तो देश स्वस्थ रहेगा।
Published on:
21 Jun 2019 03:41 pm
