2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवादित बयानों के लिए चर्चित भाजपा विधायक बोले- हर साल दस दिन के लिए लागू हो लॉकडाउन

Highlights - बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने सरकार से की मांग - बोले- एक साल के अंदर 10 दिन का लॉकडाउन जरूर लगाना चाहिए - प्रवासी मजदूर परिवारों समय पर भाेजन नहीं मिलने पर एसडीएम के सामने जताई नाराजगी

2 min read
Google source verification
vikram-saini.jpg

मुजफ्फरनगर. देश की जनता जहां कोरोना वायरस की महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में घरों में कैद है और लॉकडाउन खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। वहीं, अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने लॉकडाउन पर कहा है कि देशभर में अब से एक साल के अंदर 10 दिन का लॉकडाउन जरूर लगाना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि इससे जहां प्रदूषण नहीं फैलेगा, वहीं वातावरण भी शुद्ध होगा। इस तरह लोग स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि वातावरण शुद्ध रहने से लोगों में किसी प्रकार की कोई बीमारी होगी और लोग निरोगी हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- क्वारंटीन सेंटर में भर्ती संदिग्ध मरीजों की अजब-गजब डिमांड, किसी को चाहिए कुरकुरे-चिप्स तो किसी को कोल्डड्रिंक

दरअसल, मुजफ्फरनगर गांव कवाल स्थित अपने कैंप कार्यालय में बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी है और इसे हराने के लिए सभी को लॉकडाउन का पालन जरूर करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने आसपास बाहर से आने वाले लोगों सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि उनकी समय रहते जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि बाजार में सामान खरीदने जाते समय अपने चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं। इसके साथ ही दुकानों पर राशन खरीदते समय सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी पालन करें। उन्होंने कहा कि देशभी में एक साल के अंदर 10 दिन का लॉकडाउन जरूर लगाया जाए, ताकि लोग शुद्ध वातावरण में सांस ले सकें।

इस दौरान भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कवाल स्थित कॉलेज में ठहरने वाले प्रवासी मजदूर परिवारों सही समय पर भाेजन नहीं मिलने को लेकर एसडीएम के सामने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ये लोग अपना घर बाार छोड़कर यहां पड़ेे हैं, इनके भोजन की व्यवस्था उचित समय पर की जाए। इस पर एसडीएम ने भाजपा विधायक को समय पर बेहतर भोजन दिलाने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें- शराब के ठेकाें पर खत्म हुआ स्टॉक, परचून की दुकानों पर बेची जा रही शराब

Story Loader