
मुजफ्फरनगर। जनपद में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी द्वारा पिछले दिनों भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लिए की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर जनपद में मामला पूरा गर्म है। जिसके चलते विधायक को इसका चौतरफा विरोध झेलने को मिल रहा है। जहां 1 दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा था।
गुरुवार को दिन निकलते ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विक्रम सिंह सैनी की शव यात्रा निकालकर उनका पुतला दहन किया था। वहीं जनपद मुजफ्फरनगर में जनपद के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान द्वारा की गई। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया द्वारा विक्रम सिंह सैनी द्वारा की गई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ टिप्पणी के सवाल पर मंत्री ने नसीहत देते हुए कहा कि नियम और कानून बने हुए हैं।
जो कानून का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजनीति जिसे करनी है लेकिन मर्यादा में रहें मर्यादा की रेखा पार न करें वहीं उन्होंने प्रदेश भर में मंत्री चेतन चौहान से पत्रकारों के खिलाफ दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों पर सवाल पूछा गया तो उसे आपको गोलमोल कर गए।
Updated on:
19 Sept 2019 07:45 pm
Published on:
19 Sept 2019 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
