1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muzaffarnagar रेलवे ट्रेक पर पड़े मिले युवक-युवती के शव, ऑनर किलिंग की आशंका पुलिस जांच में जुटी

मंसूरपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले दाेनाें के क्षत विक्षत शव। प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही आत्महत्या लेकिन ऑनर किलिंग की भी जताई जा रही है आशंका।

less than 1 minute read
Google source verification
muzaffarnagar

काल्पनिक तस्वीर

पत्रिका न्यूज नेटवर्कम

मुज़फ्फरनगर. मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युगल ( युवक- युवती ) के शव पड़े मिले। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया है ताकि माैत के सही कारणाें का पता चल सके। युवक व युवती की पहचान हाे गई है। इस पूरे मामले में ऑनर किलिंग की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Noida दाैड़ती कार में आग लगी, दंपति और बच्चों ने किसी तरह कूद कर बचाई जान

मामला थान मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा का है। यहां रविवार की शाम रेलवे ट्रैक पर एक युवक व युवती शव पड़े मिले। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रेलवे ट्रैक पर युवक युवती के शव मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व यूपी 112 डायल और थाना जीआरपी को भी दे दी।

यह भी पढ़ें: मुरादनगर हादसे में प्रशासन ने जारी की 19 मृतकों की सूची

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पहले उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया बाद में पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मृतक युवक व युवती की पहचान कर ली है हालांकि इस मामले को पुलिस आत्महत्या से मानकर चल रही है मगर ऑनर किलिंग से जोड़कर भी घटना काे देखा जा रहा है। पुलिस अब दाेनाें के परिजनाें से पूछताछ कर रही है।

Story Loader