31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

National water award : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने डीएम चंद्रभूषण सिंह को किया सम्मानित

National water award : नार्थ जोन में मुजफ्फरनगर को सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया। जल को संरक्षित करने, पेड़ लगाने और सभी फैक्ट्रियों को एसटीपी प्लांट से जोड़ने के लिए किए गए कार्यों के लिए मुजफ्फरनगर को पूरे उत्तर भारत में मॉडल माना गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय जल अवार्ड पाकर मुज़फ्फरनगर को मिला सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरुष्कार

2 min read
Google source verification
district-muzaffarnagar-got-national-water-award-president-gave-honor.jpg

National water award : मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। बता दें कि पिछले दिनों जल शक्ति मंत्रालय ने तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 घोषित किए थे। इसमें नार्थ जोन में मुजफ्फरनगर को सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया। जल को संरक्षित करने, पेड़ लगाने और सभी फैक्ट्रियों को एसटीपी प्लांट से जोड़ने के लिए किए गए कार्यों के लिए मुजफ्फरनगर को पूरे उत्तर भारत में मॉडल माना गया है। 2425 जल संसाधनों का उद्धार किया गया। नदी नाले और तालाबों की सफाई और उनको गहरा किया गया। उद्योगों को ईटीपी एसटीपी से जोड़ा गया और 30 लाख से भी अधिक पौधे लगाए गए।

गौरतलब है पिछले दिनों जल शक्ति मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुरस्कार घोषित किए थे। इसमें देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। दूसरे स्थान पर राजस्थान और तृतीय स्थान पर तमिलनाडु रहा है। वहीं मुजफ्फरनगर को जल बचाने के लिए किए गए कार्यों को लेकर पूरे उत्तर भारत में मॉडल मानते हुए पहले स्थान पर रखा गया। दरअसल नेशनल वाटर अवार्ड की शुरुआत जल शक्ति मंत्रालय ने साल 2018 में की थी। इन पुरस्कारों का उद्देश्य स्टार्टअप के साथ-साथ भारत में सर्वोत्तम जल संसाधन प्रबंधन प्रथाओं को कैसे अपनाया जाए। इसके लिए अग्रणी संगठनों व एनजीओ को वरिष्ठ नीति निर्माताओं के साथ जोड़ने और विचार विमर्श करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करना था।

यह भी पढ़ें- महिला की आपबीती सुन भावुक हुए चौकी प्रभारी बने मसीहा, उठाई तीन बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी

पूर्व जिलाधिकारी ने की थी कड़ी मेहनत

इस पुरस्कार को पाने के लिए मुजफ्फरनगर की पूर्व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की टीम ने काफी मेहनत की थी। सेल्वा कुमारी जे वर्तमान में अलीगढ़ की जिलाधिकारी हैं। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के कार्यकाल के दौरान मुजफ्फरनगर में जल बचाने के कार्य हुए थे, जिसमें 2425 जल संसाधनों का उद्धार किया गया। नदी नाले और तालाबों की सफाई और उनको गहरा किया गया। उद्योगों को ईटीपी एसटीपी से जोड़ा गया और 30 लाख से भी अधिक पेड़ लगाए गए।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में आज शुरू होगा सबसे बड़ा आर्ट एंड क्राफ्ट मेला, सैकड़ों देशों से पहुंचेंगे खरीदार, जानें क्या होगा खास

चन्द्रभूषण सिंह को मिला राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार

फिलहाल चन्द्रभूषण सिंह मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी हैं। जिसके चलते चंद्र भूषण सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव भी मौजूद रहे। मुजफ्फरनगर को प्रथम पुरस्कार मिलने की सूचना जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने अपने टि्वटर हैंडल पर दी है।