12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान की बेटी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर किया कमाल, देखें Video

Highlights- मुजफ्फरनगर की बेटी दीप्ति ने दुनियाभर में रोशन किया यूपी का नाम - गायकी के क्षेत्र में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कराया नाम दर्ज- परिवार ने नहीं दिया साथ, लेकिन मां व छोटे भाई ने बढ़ाई हिम्मत

2 min read
Google source verification
muzaffarnagar.jpg

मुजफ्फरनगर. किसान परिवार में जन्मी एक होनहार बेटी ने मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया है। जिल के गांव खरड़ निवासी दीप्ति मलिक पुत्री स्व0 ओमवीर सिंह मलिक ने अपने हुनर से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराते हुए जिले के साथ ही उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें- Good News: दराेगा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर गिरे 3 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

बता दें कि बचपन से गायन का शौक रखने वाली दीप्ति मलिक अपने स्कूल व कॉलेज के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। अपने शिक्षक व मित्रों से प्रेरित होकर वह अपना कैरियर बनाने के लिए 2012 में मुम्बई चली गई, लेकिन उसके परिवार ने कभी संगीत को लेकर उसका साथ नहीं दिया। हालांकि मां रेखा मलिक व छोटे भाई वरुण मलिक के सहयोग से उसने आज बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। 24 जनवरी को मुम्बई के एक होटल में प्रीतम दा की एक वेब सीरीज द फोरगाटन आर्मी के तीन गानों को 1046 गायकों ने एक साथ गाया था। इसके मुख्य गायकों में दीप्ति मलिक भी शामिल थी।

दीप्ति ने अपने कैरियर की शुरुआत सुरेश वाडेकर व आजी वासन संगीत अकादमी से की है। दिसंबर 2019 में दीप्ति ने द लाइव 100 एक्सपीरियंस बैंड के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट होकर 27 दिसंबर को अपने बैंड के साथ रिलायंस फाउंडेशन की सेलिब्रेशन में नेशनल एंथम को 60 हजार लोगों के सामने परफॉर्म किया। दीप्ति बताती हैं कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने जैन कन्या इंटर कॉलेज तथा ग्रेजुएशन आरके पीजी कॉलेज शामली से की है। इसके बाद वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए सपनों की नगरी मुंबई चली गई।

दीप्ति को ये उपलब्धि हासिल करने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन उनकी मां रेखा मलिक और भाई वरुण मलिक उनकी हिम्मत बनकर सदा उनके साथ खड़े रहे। वह आज अपनी मां और गुरुजनों की बदौलत इस मुकाम तक पहुंच पाई है। दीप्ति ने बताया कि अगर मौका मिला तो वह अपने जिले मुजफ्फरनगर के लिए संगीत के क्षेत्र में कुछ करने की इच्छा रखती है। दीप्त के इस मुकाम को हासिल करने की बात जैसे ही उसके रिश्तेदारों और गांव में पता चल रही है तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यह भी पढ़ें- सर्दी ने तोड़ा 40 साल का रिकाॅर्ड, मौसम विभाग ने जारी की समय से पहले गर्मी शुरू होने की चेतावनी