3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिसाल: कारगिल शहीद का बेटा बना लेफ्टिनेंट, अब पाकिस्तानियों के छुड़ाएगा छक्के

कहा- पिता की तरह ही करूंगा देशसेवा, मां के संघर्ष और दुआओं के चलते ही मिली यह कामयाबी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Jun 2018, 10:05 AM IST

Muzaffarnagar

मिसाल: कारगिल शहीद का बेटा बना लेफ्टिनेंट, अब पाकिस्तानियों के छुड़ाएगा छक्के

मुजफ्फरनगर. एक होनहार बेटे ने अपनी मेहनत से अपने शहीद पिता के सपने को साकार करके दिखाया है। कारगिल जंग में शहीद हुए मुजफ्फरनगर के लांस नायक शहीद बचन सिंह के पुत्र हितेश कुमार सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद अपने पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो मुजफ्फरनगरवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। बड़ी बात यह है कि हितेश कुमार को उसकी पहली पसंद के अनुसार उनके पिता की 2 बटालियन राजपूताना रायफल्स में ही तैनाती मिली है।

यूपी के छोटे से गांव के इस लड़के ने कुछ इस अंदाज में पूरा किया मां-बाप का सपना

ज्ञात हो कि वर्ष 1999 में भारत-पाक के बीच हुई कारगिल जंग में मुजफ्फरनगर के गांव पचैंडा कला निवासी 2 राजपूताना रायफल्स में तैनात लांस नायक बचन सिंह तोलोलिंग की चोटियों पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। शहीद पिता के पदचिन्हों का ही अनुसरण करते हुए उनके पुत्र हितेश कुमार ने भी सेना में भर्ती होकर देशसेवा का संकल्प लिया। अब हितेश कुमार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। शनिवार को देहरादून की नेशनल डिफेंस एकेडमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें लेफ्टिनेंट के पद से नवाजा गया। सेना में हितेश को भी उनके पिता शहीद बचन सिंह की ही बटालियन में ही स्थान मिला है। हितेश ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चहल (हिमाचल प्रदेश) में कक्षा 6 से 12 तक कि शिक्षा प्राप्त की है, जबकि श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली से बीकॉम ऑनर्स किया है।

हरियाणा की महिला आईएएस अधिकारी ने सीनियरों पर लगाए यौन उत्पीड़न सहित ये गंभीर आरोप, आया भूचाल

लेफ्टिनेंट बनने के बाद हितेश कुमार रविववार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां सिविल लाईन थाने के निकट स्थित शहीद बचन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी मां कामेश बाला, भाई हेमन्त, चाचा चरण सिंह सहित बड़ी संख्या में उनके परिजन व नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक नगर ओमवीर सिंह ने भी शहीद बचन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही हितेश कुमार को शुभकामनाएं दीं।

सीएम योगी ने यूपी पुलिस के लिए जारी कर किया ऐसा फरमान, थानों में ही निकलेगा पुलिसकर्मियों का पसीना

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट बने हितेश कुमार ने कहा कि वह पिता की तरह ही देशसेवा का जज्बा रखते हैं। उन्होंने कहा कि मां के संघर्ष और दुआओं के चलते ही उन्हें यह कामयाबी मिली है। हितेश ने कहा कि यह भी उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें बटालियन 2 राजपूताना रायफल्स में ही तैनाती मिली है, जिसमें उनके पिता शहीद बचन सिंह लांस नायक के पद पर तैनात थे।

फिर आरोपों में घिरे संगीत सोम, देखें वीडियो—

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश