
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के विधायक संगीत सोम को लेकर शासन ने बड़ा फैसला लिया है। उन पर मुजफ्फरनगर में दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी मांगी गई है। जिला प्रशासन का कहना है कि शासन का पत्र मिला है। मुजफ्फरनगर प्रशासन को भेजे पत्र में संगीत सोम के मुकदमों को लेकर 13 बिंदुओं पर आख्या मांगी गई है।
वापस हो सकते हैं मुकदमे
इसके बाद माना जा रहा है कि संगीत साेम पर मुजफ्फरनगर में दर्ज मुकदमे वापस हो सकते हैं। मुजफ्फरनगर में संगीत सोम के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज हैं। इनको लेकर जिला प्रशासन जल्द शासन को आख्या भेज देगी। इस मामले में जानकारी देते हुए एडीएम-ई अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन से जो पत्र आए हैं, उसमें एक मुकदमा 2009 और एक 2013 का है। उस संबंध में मुकदमे वापसी की आख्या मांगी जाती है। इसमें 13 बिन्दुओं पर आख्या मांगी गई है। ये पत्र हमें आज ही मिला है। इसे डीएसपी क्रिमिनल को भेजा जा रहा है। इसके बाद इसे डीएम और एसएसपी द्वारा शासन को भेजा जाएगा। इसमें कोर्ट में चल रहे मुकदमाें का स्टेटस मांगा गया है।
यह कहा संगीत सोम ने
आपको बता दें कि सरधना विधायक संगीत सोम पर वर्ष 2003 से 2017 के बीच मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। भाजपा विधायक संगीत सोम का कहना है कि सपा और बसपा सरकार में राजनीतिक साजिश के तहत उन पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। उनका कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में 2013 में आईटी एक्ट में दर्ज मामले में सासबूत नहीं होने के कारण पुलिस चार्जशीट भी दाखिल नहीं कर पाई है। पैदल मार्च निकालने पर भी केस दर्ज कर दिए गए। बाकी शासन की कार्रवाई की उनको जानकारी नहीं है।
Updated on:
14 Aug 2019 10:14 am
Published on:
14 Aug 2019 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
