
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ( swatantra dev singh ) की सर्जरी सफल रही है। मंगलवार को उनको अस्पताल में डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से निकलने के बाद स्वतंत्र देव सिंह कार से पुलिस लाइन गए। वहां से वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
एक दिवसीय दौरे पर आए थे स्वतंत्र देव सिंह
दरअसल, स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को जनपद में एक दिवसीय दौरे पर आए थे। मेरठ से मुजफ्फरनगर पहुंचते ही उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें मिनी ट्रक पर बैठाकर मुजफ्फरनगर लाया गया। आवास विकास कॉलोनी के बाहर महिला मोर्चा द्वारा उनके स्वागत का कार्यक्रम था। जैसे ही स्वतंत्र देव सिंह मिनी ट्रक से नीचे उतरने लगे तो अचानक उनका हाथ कुंदे में फंस गया। इससे उनके हाथ की कटकर गिर गई। हादसे के बाद उन्हें महावीर चौक स्थित वर्धमान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉ. मुकेश जैन का कहना है कि ऑपरेशन सफल रहा है।
अधिकारी भी रहे मौजूद
मंगलवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। स्वतंत्र देव सिंह यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो गए है। इस बीच अस्पताल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। स्वतंत्र देव के लखनऊ के लिए रवाना होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
Updated on:
13 Aug 2019, 12:11 PM IST
Published on:
13 Aug 2019, 12:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.