6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: रात को जिला अस्‍पताल के महिला वार्ड में अचानक दो युवक करने लगे ‘गंदा काम’

Highlights Muzaffarnagar की पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में मरीजों के तीमारदारों ने जताया विरोध तो की भागने की कोशिश गांव रोहाना के रहने वाले हैं दोनों आरोपी युवक

2 min read
Google source verification
vlcsnap-2019-09-23-09h46m01s315.png

मुजफ्फरनगर। जनपद के जिला अस्‍पताल के नेत्र वार्ड में रविवार रात को अफरा-तफरी मच गई। रात को नेत्र वार्ड के महिला वार्ड में घुसे दो युवकों पर वहां भर्ती महिला मरीजों की वीडियो बनाने का आरोप लगा है। इस वजह से वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है क‍ि दोनों युवक एक-दूसरे की फोटो खींच रहे थे।

मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप

मामला रविवार देर रात का है। जिला अस्‍पताल के नेत्र वार्ड के महिला वार्ड में दो युवकों पर महिलाओं की वीडियेा बनाने का आरोप लगा है। मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर जब वार्ड में मौजूद मरीजों के तीमारदारों ने उन्हें टोका तो वे खुद काे पत्रकार बताने जगे। जब आरोपियों ने भागने की कोशिश की तो उन्हें दबोच लिया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें:Sambhal: ATM से इस तरह सात लाख रुपये चुरा ले गए चोर- देखें वीडियाे

खुद की पैथोलॉजी लैब बता रहा युवक

नगर कोतवाली के प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर अनिल कपरवान का कहना है कि पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई है। दोनों ने अपने नाम शिवम त्यागी और वीरु त्यागी बताए हैं। ये गांव रोहाना के रहने वाले हैं। पूछताछ में दाेनों ने बताया है क‍ि शिवम त्यागी की अपनी पैथोलॉजी लैब है। वह अस्‍पताल में जानकारी करने गया था कि कैंप कब लगेगा। मगर वे नेत्र वार्ड में जाकर एक-दूसरे के फोटो खींचने लगे थे। इससे मरीजों और तीमारदारों को लगा कि दोनों युवक उनकी वीडियो बना रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा हे कि दोनों आरोपियों में से एक युवक शराब के नशे में था।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर