
मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश में कभी आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी विक्की त्यागी की हत्या के बाद उसकी पत्नी गैंग को संभाल रही है। अब मीनू त्यागी के नाम से वस्ट यूपी के लोग कांपते हैं। अब उसका गैंग मुजफ्फरनगर एसएसपी के निशाने पर है।
इन जगहों पर सक्रिय है मीनू त्यागी का गैंग
मीनू त्यागी का गैंग मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत हरियाणा राज्य में सक्रिय है। गैंग के बदमाशों पर हत्या, अपहरण, लूट और डकैती समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने अब गैंग को सूचीबद्ध कर दिया है। इसका मतलब अब मुजफ्फरनगर पुलिस की नजर अब मीनू त्यागी के गैंग पर है। इस समय गैंग लीडर मीनू त्यागी मुजफ्फरनगर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही है।
लखनऊ की जेल में बंद है संजीव जीवा का गैंग
इसके अलावा एसएसपी अभिषेक यादव ने कुख्यात अपराधी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा के गैंग को भी सूचीबद्ध कराया है। संजीव जीवा में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जरायम की दुनिया में बड़ा नाम है। पिछले कई दशक से वह मुजफ्फरनगर से लेकर उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपना गैंग चला रहा है। वह इस वक्त लखनऊ की जेल में बंद है। जबकि उसका गैंग इस समय मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित उत्तराखंड में सक्रिय है।
Updated on:
23 Sept 2019 02:50 pm
Published on:
23 Sept 2019 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
