इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के डाक विभाग ने बहनों की राखी भाइयों के पास भेजने के लिए डाक के माध्यम से सुविधा दी है, जो समय रहते अपने भाइयों के पास पहुंचा सके। डाकघर के द्वारा राखी भेजने के लिए एक अनोखा लिफाफा जारी किया है, जो मात्र 10 रुपये का है। इस लिफाफे के जरिये बहने अपने भाई को राखी भेज सकती हैं। इस लिफाफे का फायदा यह होगा कि इस पर बारिश का कोई भी प्रभाव नही पड़ेगा। इसलिये बहनें इस वॉटरप्रूफ लिफाफे के जरिये अपने भाइयों को राखियां भेज सकती हैं।