
VIDEO: शिवसेना ने केंद्र सरकार के सामने रखी ये तीन बड़ी मांग, जमकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। जनपद में हिंदूवादी राजनीतिक दल शिवसेना का 53 वां स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें जनपद के सैंकड़ो शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
शिव सैनिकों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से तीन मांग की। जिसमें उन्होंने अतिशीघ्र राम मंदिर का निर्माण और कश्मीर से धारा 370 व 35ए को जल्द हटाने और देश में बढ़ रही जनसंख्या पर नियंत्रण कानून लाने की मांग की। दरअसल, बुधवार को शिवसेना द्वारा पार्टी का 53 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर सहित 26 जिलों में शिव सैनिकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद में सैकड़ों शिवसैनिकों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
इस बाबत जानकारी देते हुए शिवसेना के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पवार ने कहा कि यह ज्ञापन तीन सूत्रीय मांग पत्र है। केंद्र में शिवसेना के गठबंधन से सरकार चल रही है और शिवसेना मांग करती है कि अयोध्या में राम मंदिर अति शीघ्र बनाया जाए, इसके साथ ही कश्मीर से 370 व 35ए धारा को जल्द हटाया जाए और लगातार देश में बढ़ रही जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए कानून लाया जाए।
Published on:
21 Jun 2019 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
