6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्मशान में हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए लोगों के होश

पत्नी की हत्या कर शव को पति ने जलाया, 2 बेटे गायब  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 21 Feb 2018, 2:44 PM IST

muzzafarnagar

मुजफ्फरनगर. एक निर्दयी पति ने अपनी ही पत्नी के साथ पहले मारपीट की और फिर फांसी लगाकर हत्या कर दी। उसके बाद में चोरी-छिपे मृतका के शव को ट्रैक्टर में डालकर ले गया और श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के ही किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भोपा पुलिस ने मृतक के ससुर को श्मशान से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका के दो बेटे भी घटना के बाद से लापता है।

यह भी पढ़ें: गृह जनपद में पकड़ बनाने में जुटी मायावती , इस नेता पर लगाया बड़ा दाव

घटना भोपा थाना षेत्र के रसूलपुर गांव का है। पहल सिंह नाम के एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की पहले तो पिटाई की और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। बगैर किसी को सूचना दिए पत्नी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस श्मशान पहुंची तो शव पूरी तरह जल चुका था। पहल सिंह की लगभग 3 साल पहले हरिद्वार निवासी पूजा से शादी हुई थी। जिनके दो बच्चे भी बताए जा रहे है। वहीं किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें: इन माॅडल्स की खूबसूरती के पीछे की मेहनत जानकर सन्न रह जाएंगे!

सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान ने बताया कि महिला की हत्या की जांच की जा रही है। अभी हत्यारोपी पति पहल सिंह फरार है, जबकि ससुर तेजपाल को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि घर जाकर भी छानबीन की गई थी। मौके से पुलिस को कमरे की छत से कपड़े का फंदा लटका मिला और घटनास्थल पर टूटी हुई चूड़ियां मिली है। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पूजा के 2 बच्चे है। दोनों बच्चे गायब है। महिला के पति की तलाश की जा रही है। उन्होने बताया कि पति के अरेस्ट होने के बाद ही बच्चों के बारे में सुराग लग सकेंगे।

देखें वीडियो-जिम ट्रेनर गोलीकांड में बड़ा खुलासा