3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा-कांग्रेस में पोस्टरवारः अखिलेश यादव के बाद अब लगे प्रियंका गांधी के उल्टे पोस्टर

Highlights- अखिलेश यादव के लापता होने के पोस्टर लगाने के मामले ने तूल पकड़ा- सपाइयों ने मुजफ्फरनगर में लगाए प्रियंका गांधी के उल्टे पोस्टर- कांग्रेसियों के इस कृत्य के लिए प्रियंका गांधी से माफी मांगने की मांग

less than 1 minute read
Google source verification
muzaffarnagar.jpg

मुजफ्फरनगर. समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में कांग्रेसियों की तरफ से अखिलेश यादव के लापता होने के पोस्टर लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए मुजफ्फरनगर में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उल्टे पोस्टर लगा दिए हैं। इन पोस्टर के जरिये समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष शमशेर मलिक ने कांग्रेस पार्टी से माफी मांगने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election: दिल्‍ली में बहुमत के सवाल पर भाजपा नेता ने दिया चौंकाने वाला बयान

ज्ञात हो कि आजमगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लापता होने के पोस्टर लगा दिए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से लगाए गए इन पोस्टर में सीएए व एनआरसी के विरोध में मुस्लिम महिलाओं के साथ पुलिस की बर्बरता को लेकर अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए गए हैं। अब यह मामला तूल पकड़ने लगा है। आजमगढ़ के बाद अब मुजफ्फरनगर पोस्टर वार शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर की प्रमुख सड़कों पर में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के उल्टे पोस्टर लगा दिए गए हैं।

सपा युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष शमशेर मलिक ने कहा है कि अखिलेश यादव के पोस्टर लगाने के लिए प्रियंका गांधी के माफी मांगें। उन्होंने पोस्टर पर लिखवाया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आजमगढ़ में विवादित पोस्टर लगाना निंदनीय है। समाजवादी पार्टी लगातार संविधान विरोधी कानून सीएए, एनआरसी व एनपीआर का पुरजोर विराेध कर रही है। कांग्रेसियों के इस कृत्य के लिए प्रियंका गांधी को माफी मांगनी होगी। वह इसका खंडन करें या माफी मांगे।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार की इस योजना से जिले के लाखों किसानों की जल्द होगी 'बल्ले-बल्ले', पूरा प्लान तैयार, देखें वीडियो

Story Loader