5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी चुनाव की मतगणना से पहले वायरल हुआ शादी का ये अनोखा कार्ड

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक शादी के निमंत्रण पत्र पर न सिर्फ अखिलेश यादव का फोटो लगाया गया है, बल्कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और रामगोपाल यादव का भी फोटो छपवाया गया है, जिसमें यह दर्शाया जा रहा है कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन चुके हैं, केवल शपथ लेना बाकी है। शादी का ये निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
unique-wedding-card-viral-before-counting-of-votes-for-up-elections.jpg

उत्तर प्रदेश में एक ओर जहां 10 मार्च को होने वाली मतगणना पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने यूपी चुनाव के नतीजे आने से पहले ही अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री लिखना शुरू कर दिया है। मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक शादी के निमंत्रण पत्र पर न सिर्फ अखिलेश यादव का फोटो लगाया गया है, बल्कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और रामगोपाल यादव का फोटो छपवाया गया है, जिसमें यह दर्शाया जा रहा है कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन चुके हैं, केवल शपथ लेना बाकी है। शादी का ये निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव शमशेर मलिक के छोटे भाई डॉ. अमजद मलिक की शादी 21 मार्च को होनी है, जिसके लिए अभी से शमशेर मलिक ने शादी के कार्ड छपवाए हैं। कार्ड पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के साथ-साथ रामगोपाल यादव के फोटो लगाए गए है। शादी के कार्ड पर बाकायदा श्री अखिलेश यादव माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ लिखा गया है।

यह भी पढ़ें- EVM से लदी ट्रेक पकड़ी जानें के बाद अखिलेश का फूटा गुस्सा, डीएम पर लगाए गंभीर आरोप, जानें कहां जा रही थीं ईवीएम

शमशेर बोले- यूपी ही नहीं अन्य राज्यों में पसंद किया जा रहा कार्ड

शमशेर मलिक ने बताया है कि सोशल मीडिया पर जो शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। वह उनके छोटे भाई की शादी का कार्ड है। कार्ड पर नेताजी मुलायम सिंह यादव, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की तस्वीर छपी हुई है। इसी वजह से यह शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि कई और अन्य राज्यों में इस कार्ड को लोग पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नई सरकार को भाकियू के राकेश टिकैत की चेतावनी, किया बड़े किसान आंदोलन का ऐलान

'मुख्यमंत्री बन चुके हैं, बस शपथ लेना बाकी'

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा को बंपर वोट किया है। अखिलेश यादव दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। इसी वजह से उनकी तस्वीर को शादी के कार्ड पर लगाया है। इसका लाभ हमे यह मिला है कि हमने जिस किसी को भी शादी का कार्ड भेजा है, उन्होंने कार्ड को देखकर हमें फोन पर कहा है कि हम इस शादी में जरूर आएंगे। समाजवादी पार्टी प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें ला रही है। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन चुके हैं, बस केवल मुख्यमंत्री की शपथ लेनी बाकी है।