6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vedio – ससुराल से लौट रहे गोपाल के साथ जो हुआ वो किसी से देखा न गया

https://www.patrika.com/nagaur-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Nagaur

Accident

मौलासर. कस्बे के चुगनी रोड पर बुधवार रात कार पलटने से एक युवक की माेेके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खुनखुना थाना इलाके के ग्राम खरेश निवासी गोपाल उम्र 40, पुत्र मालचंद भार्गव अपने चाचा के लड़के अमित भार्गव के साथ बोलेरो गाड़ी से अपने ससुराल निमोद आया हुआ था। बुधवार देर रात ससुराल निमोद से वापस गांव खरेश जा रहे थे।

इस दौरान मौलासर से निकले ही थे कि अलखपुरा के करेवाला तालाब में एक विकट मोड़ पर चालक का गाड़ी से सन्तुलन बिगड़ गया। इस दौरान गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई और करीब तीन सौ फीट तक सात बार पलटी खाते हुए पलट गई। गाड़ी की रफ्तार से यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि गाड़ी कितनी स्फिट में थी। यह ही नही मृतक हादसे के दौरान उछल कर करीब 70 फिट दूर एक केर के झाड़ में जाकर फंस गया जो लोगों को व पुलिस को काफी तलाश के बाद मिला।
रात को पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सोमाणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था जिसका गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। वहीं हादसे में मामूली घायल हुई चालक अमित 25 पुत्र बालकिशन भार्गव को प्राथमिक उपचार के बाद छुटी दे दी गई।