4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एडीजी भूपेन्द्र दत्त ने किया मौलासर थाने का निरीक्षण

आनन्दपाल व गैंग से जूड़े गुर्गाे की पत्रावलियों का किया अवलोकन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Pratap Singh Soni

•

Updated: 15 Jun 2018, 7:09 PM IST

Molasar News

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्रकुमार दत्त मौलासर थाने में निरीक्षण करते हुए।

मौलासर. जयुपर से आए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(एडीजी) भूपेन्द्रकुमार दत्त ने शुक्रवार को मौलासर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाएं देखी तथा आनन्दपालङ्क्षसह एवं उनकी गैंग से जुड़े संबंधित गुर्गों की अपराध फाइलों का अवलोकन किया। एडीजी दत्त ने आनन्दपाल के खास रहे गुर्गे व विश्वास पात्र ड्राइवर बलवीरङ्क्षसह के गांव निमोद की फाइल भी देखी तथा बलवीर की एचएस के बारे में भी थानाधिकारी राजेन्द्रङ्क्षसह से विस्तार से जानकारी ली। इससे पहले एडीजी के मौलासर आगमन पर उनके स्वागत में गार्ड इंचार्ज कालूराम के नेतृत्व में डीडवाना आरएसी के जवान व पुलिस टीम ने उन्हें सलामी दी गई। निरीक्षण के बाद उन्होंने थानाधिकारी कक्ष में पुलिस अधिकारियों एवं मौलासर थाना के समस्त मुलाजिमों की बैठक कर थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौलासर थाने की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण के लिए रात्रि गश्त की कार्यवाही प्रभावी तरीके से कराने व बीट व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने प्रत्येक पुलिस जवान को सामान्य ज्ञान व कानून की धाराओं के बारे में जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान इनके साथ नागौर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल परिस देशमुख, डीडवाना अतिरीक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन मीणा, आईपीएस डॉ. दिपक यादव, मकराना सीओ गीता चौधरी व आरपीएस राजेन्द्र शर्मा थे। अतिरिक्त महानिदेशक भूपेन्द्र दत्त के समक्ष मौलासर थाने के मुलजिमों ने थाने में बैरक की मांग की। थाना परिसर में जवानों के रहने के लिए पर्याप्त बैरक नहीं है। इसकी वे लम्बे से समय से मांग कर रहे हैं। जिस पर एडीजी दत्त ने बताया कि वे बैरक के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों के पास अनुंशसा करेंगे तथा जल्द स्वीकृति के लिए प्रयास करेंगे।
लगाए जल पात्र
निरीक्षण पर आए एडीजी भूपेन्द्रकुमार दत्त ने थाना परिसर में लगे अनेकपेड़-पौधों को देखकर अपने आप को रोक नहीं पाए। हरे-भरे पेड़ों पर चिडिय़ा व अन्य पक्षियों की चहक सुनकर उन्हें वहां पेड़ों पर पक्षियों के लिए जल पात्र (परिडे) लगाने का सुझाव आया तथा पुलिस अधिकारियों के सहयोग से थाना परिसर में 21 परिडे लगाए तथा उन्हें अपने हाथों से उनमें पानी भरा। मौलासर थाने में अत्याधुनिक संस्थानों से सुसज्जीत नवनिर्मित पुलिस मैस को देख कर एडीजी दत्त अभिभूत हो गए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।