
arrest
पादूकलां. दो माह पूर्व थाने के बैरक की खिडक़ी तोडक़र भागे अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चार दिन के पीसी रिमांड पर लिया है। आरोपी राजेंद्र उर्फ मुकेश वैष्णव निवासी सूदरी को मेड़तारोड से गिरफ्तार किया है। ज्ञात रहे कि एक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में बिना गिरफ्तारी पुलिस ने हिरासत में रखा गया था। जिसके दो दिन बाद थाने में बने बैरक की खिडक़ी तोडक़र भाग गया था। सनसनीखेज मामला सामने आने पर निलम्बित पादूकलां एसएचओ अनिलदेव कल्ला ने इस पूरे मामले को सिरे से खारिज कर कहा था युवक को पूछताछ कर दुबारा बुलाने पर थाने आ जाने की हिदायत दे छोड़ दिया था और अब वो फ रार हो गया है। इस पूरे मामले में एसएचओ अनिल देव कल्ला सवालों के घेरे में आ गए थे। क्योंकि पीडि़त युवती के पिता ने दावा किया था की 2 दिन पहले पादूकलां एसएचओ अनिलदेव कल्ला मय पुलिस जाब्ता ने उनके घर पहुंचकर जानकारी दी कि आरोपी युवक हिरासत से भाग गया है। पीडि़त युवती के पिता ने बताया की पूर्व में 7 अगस्त को पादूकलां थाने में दर्ज उनकी बेटी के गुमशुदगी मामले में पादूकलां पुलिस की एक टीम मंगलवार 21 अगस्त को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गुमशुदा युवती को दस्तयाब कर थाने लेकर आई। इस दौरान आरोपी युवक राजेंद्र उर्फ मुकेश वैष्णव युवती के साथ ही था, जिसे पुलिस अपने साथ लेकर आई थी और तब से वो थाने में पुलिस हिरासत में ही कैद था। इस मामले में घोर लापरवाही बरतने पर एसपी ने तत्काल एसएचओ व संतरी को निलंबित कर दिया था। पुलिस के लिए सिरदर्द बना आरोपी को पकडऩे के लिए दो माह से लगातार जगह जगह दबिश दे रही थी।
यह है मामला
पीडि़त युवती के पिता ने बताया की पूर्व में 7 अगस्त को पादू कलां थाने में दर्ज उनकी बेटी के गुमशुदगी मामले में पादूकलां पुलिस की एक टीम मंगलवार 21 अगस्त को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गुमशुदा युवती को दस्तयाब कर थाने लेकर आई। इस दौरान आरोपी युवक राजेंद्र उर्फ मुकेश वैष्णव युवती के साथ ही था, जिसे भी पुलिस अपने साथ लेकर आई। अपनी बेटी के सकुशल घर पहुंचने पर पीडि़ता द्वारा बताई गई। आपबीती पर उसके पिता ने उसी दिन मंगलवार को ही रिपोर्ट पेश कर बताया की आरोपी युवक राजेंद्र उर्फ मुकेश वैष्णव ने 7 अगस्त को उसे फ ोन कर घर से बाहर बुला स्प्रे छिडक़ बेहोश कर अगवा कर लिया। इस दौरान वो उसे जयपुर, पूना और रत्नागिरी लेकर गया व उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी युवक राजेंद्र उर्फ मुकेश वैष्णव ने पीडि़ता के जेवरात भी छीन लिए थे।
इनका कहना है.
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चार दिन के पीसी रिमांड पर लिया है। तफ्तीश जारी है।
जितेंद्र सिंह, थानाधिकारी पादूकलां।
Published on:
12 Oct 2018 10:06 pm
