
मकराना- आरोपी नंदसिंह (बीच में) से पूछताछ एसीबी टीम ।
आरोपी से पूछताछ सहित आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी
मकराना. भ्रष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को सीकर शाखा ने कार्रवाई करते हुए मकराना उपखण्ड कार्यालय के वरिष्ठ सहायक नंदसिंह को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है तथा उसके आवास तथा अन्य ठिकानों पर तलारी ली जा रही है।
जानकारी के अनुसार परिवादी धीजपुरा निवासी पृथ्वीलाल सिंह ने जमीन रिकार्ड शुद्धिकरण के मामले में वरिष्ठ सहायक नन्दसिंह द्वारा 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालय में की थी। महानिदेशक के निर्देश पर एसीबी सीकर इकाई की टीम ने शुक्रवार को मकराना (नागौर) पहुंचकर कार्रवाई की।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी के अनुसार परिवादी पृथ्वीपाल सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी जमीन रिकार्ड शुद्धिकरण मामले में मकराना उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का वरिष्ठ सहायक नन्दसिंह उसके पक्ष में फैसला करने को लेकर 50 हजार रुपए के रिश्वत मांग रहा है और उसे परेशान कर रहा था। शिकायत पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक विष्णुकान्त के सुपरविजन में एसीबी सीकर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस जाकिर अख्तर के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराया गया। बाद में पुलिस निरीक्षक सुरेशचंद को टीम के साथ आगे की कार्यवाही के लिए मकराना भेजा। वहां टीम ने नन्दसिंह को से 30 हजार रूपयों की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
बीस हजार पहले दे चुका था परिवादी
एसीबी के अनुसार परिवादी सत्यापन के दौरान 20 हजार रूपए नंदसिंह को पहले ही बतौर रिश्वत दे चुका था तथा बाकी के 30 हजार रूपए नंदसिंह को कार्यालय में दे रहा था। उसी दौरान एसीबी टीम ने परिवादी का इशारा मिलने पर नंदसिंह को 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ व उसके आवास सहित अन्य ठिकानों पर जांच जारी है।
Published on:
13 May 2022 05:22 pm

बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
