2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर में भारत वाहिनी पार्टी ने खोला मोर्चा, इन महिलाओं को सौंपी अहम जिम्‍मेदारी

https://www.patrika.com/nagaur-news/

less than 1 minute read
Google source verification
jainism

BVP

मेड़ता सिटी. शहर स्थित सूर्य भवन में रविवार को भारत वाहिनी पार्टी की मेड़ता विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश मंत्री भवानी पाईवाल व जिलाध्यक्ष रामस्वरूप दाधीच ने पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने की बात कही।

बैठक में मुख्य अतिथि पाईवाल ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे की पूरक है और पूर्ण रूप से भ्रष्ट है। हमें हमारी पार्टी की विचारधारा को आम जन तक पहुंचाना है। भारत वाहिनी पार्टी का उद्देश्य बेरोजगारी मिटाना, भ्रष्टाचार मिटाना, वंचित वर्ग को आर्थिक रूप से आरक्षण दिलाना है, इसके लिए भारत वाहिनी पार्टी संकल्पबद्ध है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाना हमारा मुख्य उद्धेश्य है।

प्रदेश के युवाओं को राजस्थान के नवनिर्माण का अभियान खड़ा करना होगा। हमें राजस्थान को देश का एक विकसित और अग्रणी राज्य बनाना होगा इसके लिए भारत वाहिनी पार्टी कार्य करेगी। पार्टी प्रदेश में सभी 200 विधानसभा क्षेत्र पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष कुमार ने भी विचार रखे। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामस्वरूप दाधीच तथा प्रदेश महामंत्री ने मेड़ता में सभी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया और कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, इसके तहत राधिका शर्मा को मेड़ता विधानसभा महिला मोर्चा की अध्यक्ष का शपथ पत्र सौंपा गया।

साथ ही तृप्ति श्रीमाली महिला जिला मंत्री, रामअवतार जांगिड़ जिला उपाध्यक्ष, धनराज टेलर जिला महामंत्री, ओमप्रकाश बांता सह सचिव, अशोक दाधीच कोषाध्यक्ष, अनिल शर्मा संगठन मंत्री, रणजीत वैष्णव आईटी सेल प्रभारी, प्रमोद वैष्णव युवा मोर्चा के अध्यक्ष, गुरुदत्त श्रीमाली रेण मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए गए। बैठक में दिलीप चौहान, दौलत सिंह राठौड़, कांता शर्मा, श्रवण शर्मा, स्नेहलता शर्मा, उमा शर्मा, ईश्वर सेवग, विष्णु वैष्णव, अशोक सेन, महेश जावा, अर्जुन वैष्णव, पुलित शर्मा मौजूद रहे। बैठक का संचालन डीडी चारण ने किया।

Story Loader