4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भाजपा की सोच किसान समृद्ध बने’

खींवसर में भाजपा एससी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित, पदाधिकारियों ने कहा भाजपा के प्रति बढ़ रहा जनाधार
2 min read
Google source verification
nagaur news

‘भाजपा की सोच किसान समृद्ध बने’

नागौर/ खींवसर. भाजपा पूर्ण रूप से किसानों के हितों की पार्टी है और इसने हमेशा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ही योजनाएं बनाई है तथा सरकार किसानों का भला करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उक्त बात भाजपा के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र उत्ता ने बुधवार को खींवसर के माहेश्वरी भवन में आयोजित भाजपा एससी मोर्चा के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। राज्य एवं केन्द्र सरकार दोनों किसानों की भलाई के लिए जो योजनाएं बना रहे है उनके दूतगामी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
बिना भेदभाव करवाए विकास इस दौरान भाजपा नेता एवं जिला परिषद सदस्य महेन्द्र सिंह बेनीवाल ने कहा कि भाजपा के प्रति जनाधार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा ने गरीब, मजदूर एवं किसान सहित 36 कौम के लोगों का बिना किसी भेदभाव के ख्याल रखा है। इस दौरान भाजपा एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बींजाराम मेघवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते कार्यकर्ताओं की पूरी सुनवाई की है। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष शंकरलाल चाण्डक ने कहा कि कार्यकत्र्ताओं के बल पर ही सत्ता हासिल की जाती है। एसेे में कार्यकर्ताओं की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे।

50 करोड़ के हुए काम
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रवक्ता श्रीकृष्ण उपाध्याय ने कहा कि विपक्ष के लोग भले ही भ्रमित कर रहे है लेकिन भाजपा सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। खींवसर में भाजपा के एमएलए नहीं होने के बाद भी यहां पिछले साढ़े चार वर्षों में 50 करोड़ से अधिक राशि के काम हुए है। इस दौरान भाजपा पशुपालन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी ने कहा कि खींवसर में पंचायत समिति सहित राजकीय महाविद्यालय, प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्टेडियम निर्माण, परिवहन सेवाओं के लिए बस स्टेण्ड का निर्माण करवाने सहित अस्पताल भवन का निर्माण करवाकर सरकार ने आमजन को राहत पहुंचाने में कोई कसर नहीं रखी है। बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गौरव यात्रा को लेकर चर्चा की गई।

ये भी थे मौजूद
बैठक में भाजपा एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बीरमाराम नायक, भाजपा के जिला मंत्री जंवरीलाल प्रजापत, युवा नेता अमित शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कासम अली राठौड़, मण्डल महामंत्री सीताराम प्रजापत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उमाराम नायक, एससी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष पूनाराम गर्ग, कोषाध्यक्ष हुक्माराम नायक, मनीष चौरडिय़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।