26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी की खुशियां मातम में बदली; बहन की शादी के एक दिन पहले भाई की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कुचामन-कालवा रोड पर बेनीवालों की ढाणी के पास एक भीषण हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

फोटो पत्रिका

मकराना (नागौर)। कुचामन-कालवा रोड पर बेनीवालों की ढाणी के पास एक भीषण हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बहन की शादी से मात्र एक दिन पहले शादी का सामान लेने निकले दो युवकों की बाइक को सामने से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, अनुज नैण (17) निवासी इटावालाखा अपने मामा के पुत्र हरीश निवासी कालवा आथुनी की ढाणी के साथ शादी का सामना लेने बाइक पर कुचामन गए थे। वापस लौटते समय बेनीवालों की ढाणी के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय मकराना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अनुज नैण को मृत घोषित कर दिया। हरीश की हालात ज्यादा खराब होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

मृतक अनुज के घर में बहन की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

बड़ी खबरें

View All

नागौर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग