4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्टर ने जलदाय विभाग अधिकारियों को चेताया

लापरवाही मिलने पर होगा निलम्बन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sandeep Pandey

•

Updated: 15 Jun 2018, 10:28 PM IST

Website of District Administration, not updated

meeting

मकराना. जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में खण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को ली। इस दौरान उन्होंने मकराना क्षेत्र में नागरिकों को पेयजल समस्या से हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए पेयजल वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि भविष्य में पानी को लेकर किसी प्रकार से शिकायत मिलने पर संबधित अधिकारी के निलम्बन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने ४८ करोड़ रुपए खर्च कर क्षेत्र में नहर के पानी की व्यवस्था की, इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से नागरिकों को पानी नही मिले इसे किसी भी हालत में सहन नही किया जाएगा। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को ४० वार्ड की रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। जलदाय विभाग के अधिकारियों को स्टॅाफ कम होने का बहाना बनाने पर उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी का बहाना नही चलेगा, कार्य को ठेके पर देकर भी

काम करवाया जा सकता है।

गंदे पानी की समस्या पर उन्होंने ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह नागरिकों से मिल कर उन्हें गदें पानी से होने वाली बंीमारियों से अवगत कराएं। उ न्होंने पंचायत समिति विकास अधिकारी कुदुम्ब सोलंकी से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में काम बहुत कम हो रहा है, जिस पर ध्यान दिया जाए। इसके अलावा नरेगा कार्य एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश के कारण प्रभावित होने वाले कार्य सहित ग्रामों में हो रहे शिविरों में जारी किए जा रहे पट्टों बाबत भी जानकारी ली। नगर परिषद आयुक्त सुनिल चौधरी को शहर में समुचित सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।

सिवरेज एवं अम्बेडकर भवन निर्माण बाबत जानकारी चाहने पर आयुक्त चौधरी ने बताया कि पुराने सिवरेज से कुछ परेशानी हो रही है, अम्बेडकर भवन का निर्माण जारी है। डिस्कॉम अधिकारियों से जिला कलक्टर ने दीनदयाल उपाध्याय योजना की जानकारी लेने के साथ अधिकारियोंको निर्देश दिए कि वे लटकते तारों सहित अन्य समस्याओं

का समाधान कराए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी, पंचायत समिति विकास अधिकारी कुदुम्ब सोलंकी, नगर परिषद आयुक्त सुनील चौधरी, जलदाय विभाग के अशोक गायेल, वासुदेव सुथार, विद्युत्त विभाग से बी. एल. गोदावत, सुनील सारण, संजय सिंघल आदि उपस्थित थे।