
कांग्रेस की संभागीय संकल्प रैली की थोड़ी देर में
परबतसर/नागौर. जिला मुख्यालय पर आगामी 18 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन से ठीक एक सप्ताह पहले कांग्रेस बुधवार परबतसर उपखंड मुख्यालय पर संभाग स्तरीय संकल्प रैली आयोजित कर रही है। रैली में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेता शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे। जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के दावेदार परबतसर की संकल्प रैली में शक्ति प्रदर्शन करने के लिए अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए नागौर मुख्यालय से टिकट के दावेदार अपने-अपने काफिलों के साथ सुबह ही रवाना हो गए।
एक साथ सैंकड़ों गाडिय़ों का काफिला नागौर जयपुर मेगा हाइवे पर आने से बार-बार जाम लगने की स्थिति बन गई। उधर, परबतसर में रैली स्थल पर भीड़ जुटना शुरू हो गई है । परबतसर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस खेल स्टेडियम में आयोजित हो रही रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ सचिन पायलट, प्रभारी अविनाश पांडेय, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.पी. जोशी, आईसीसी महासचिव मोहनप्रकाश, पूर्व सांसद नागौर डॉ ज्योति मिर्धा, राजस्थान सहप्रभारी कांजी निजामुद्दीन, सहप्रभारी विवेक बंसल, सहप्रभारी देवेन्द्र यादव, सहप्रभारी तरुण यादव सभी प्रदेश स्तर के नेताओ के आने की सम्भावना जताई जा रही है ।
Published on:
12 Sept 2018 11:37 am
