19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक में भाजपा की सरकार के गठन की खिलाफत - कहा संविधान का किया जा रहा उल्लंघन

2 min read
Google source verification
nagaur

Congressmen protest protest

नागौर. कर्नाटक चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के विरोध में शुक्रवार को एआईसीसी के आह्वान व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलक्ट्रेट पर विरोध प्रर्दशन किया गया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए। वहां से रैली के रूप में हाथों में भाजपा विरोधी तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।
इस पूर्व कांग्रेस कार्यालय में हुई सभा में भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व राज्यपाल पर निशाना साधते हुए जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत ने कहा कि कांग्रेस तथा जेडीए को मिलाकर 118 का गठबंधन हुआ था। इस पर सरकार बनाने का प्रस्ताव लेकर राज्यपाल के पास गए, लेकिन राज्यपाल भाजपा सरकार के होने से उन्होंने कह दिया सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। पूर्व विधायक बिरघाराम चौधरी ने कहा कि जिस तरह से मोदी व शाह खुले अमा भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं उससे पूरे भारत में रोष व्याप्त हो रहा है। तानाशाही रवैय से जनमत का माखौल उड़ाया जा रहा है। नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी, नागौर प्रधान ओमप्रकाश सैन, पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल, लच्छाराम बरड़ारड़ा, महिला जिलाध्यक्ष गीता सोलंकी, आईदानराम भाटी, एडवोकेट गोविंद कड़वा, हनुमान बांगड़ा सहित अन्य लोगों ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
यह रहे मौजूद
इस दौरान जगन्नाथ बुरड़क, मोहम्मद असलम चौधरी, नंदाराम मेहरिया, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष भगवानराम तांडी, सेवादल के अब्दुल हमीद गौरी, महावीर कोठारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेन्द्र डूकिया, छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेन्द्र दौतड़, छात्रनेता रोहित चौधरी, जगदीश बागडिय़ा, पूर्व चेयरमैन अशोक मच्छी, कांग्रेस के खेल-कूद प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष शमशेर खोखर, शौकत अली बासनी, भंवराराम गोदारा, पार्षद पप्पू तंवर, तकदीर बानो, शराफत खान, ईनाणा सरपंच ओमप्रकाश, लाडनूं ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास पटेल, नावां ब्लॉक अध्यक्ष उगमाराम रणवां, पूनाराम मेघवाल, धनराज सैन, मनोज चौधरी, हरीश भार्गव, विकास जाखड़, पंचायतीराज अध्यक्ष मजोज देवल, श्यामाराम मेघवाल सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।