
नागौर. प्रदेश में शनिवार को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी के साथ ही शहर में आचार संहिता का डंडा चलना शुरू हो गया। शनिवार को नागौर जिला मुख्यालय सहित जिले के कई कस्बों व गांवों में राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर व पोस्टर हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। दोपहर बाद आचार संहिता प्रभावी होने से नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर व सरकारी योजनाओं के होर्डिंस हटाए गए। चार पहिया वाहनों पर लगे राजनीतिक दलों के झंडे, शीशे पर लगी सम्भावित प्रत्याशी की प्रचार सामग्री, हूटर, नीली और लाल बत्ती सहित शीशे पर लगी काली फिल्में भी उतारनी होगी।