
nagaur hindi news
नागौर. जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि जिस रोग का नाम ही क्षय है वो शरीर का धीरे धीरे क्षय ही करता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है कि वो समाज में इस बारे में प्रचार करे कि क्षय रोग का उपचार डॉट्स से हो सकता है। वे शनिवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर जिला क्षय निवारण केन्द्र में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2025 तक टीबी मुक्त भारत के संकल्प को आत्मसात करना है, सब को मिलकर लक्ष्य को हासिल करना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुकुमार कश्यप ने क्षय रोग के लक्षण व उपचार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अपूर्व कौशिक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ श्रवण राव ,ड्रग कंट्रोल ऑफिसर बलदेव चौधरी, जिला पीपीएम समन्वयक पवन कुमार रावल, एसटीएस राजेन्द्र काला, नर्सिंग ट्रेनिंग ट्यूटर विजय शर्मा ने विचार व्यक्त किए। संचालन आनंद पुरोहित ने किया।
निकाली प्रभात फेरी
संशोधित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राव ने बताया कि प्रभात फेरी सुगन सिंह सर्किल, सैनिक बस्ती, इन्दिरा कॉलोनी, व्यास कॉलोनी होते हुए क्षय निवारण केन्द्र पहुंची जहां संगोष्ठी हुई।
ये हुए सम्मानित
इस अवसर पर निष्ठापूर्ण कार्य करने वाले तांतवास चिकित्सा अधिकारी डॉ जोया रिजवान, जसनगर मेलनर्स महेन्द्र सिंह, डीडवाना एसटीएस बाबूलाल कुम्हार, वरिष्ठ लैब टैक्निशियन कुचामन भींयाराम, आशा सहयोगिनी पुष्पा देवी, तांतवास एएनएम राजबाला, एसटीएस जायल मुकेश बेड़ा को जिला कलक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
भंवाल माता मंदिर में किए दर्शन
नागौर. मुख्यालय के जोधपुर रोड स्थित गौ चिकित्सालय के संस्थापक स्वामी कुशालगिरी ने भंवाल स्थित भंवाला माता मंदिर में शनिवार को दर्शन किए। चिकित्सालय की व्यवस्थापिका प्रवीणा सोलंकी ने बताया की इस दौरान अशोक बैंगानी, राजेश बैंगानी, बजरंग बैंगानी, पूजारी हनुमान पूरी सहित स्वामी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर चांदी का छत्र चढ़ाकर दर्शन किए।
Published on:
25 Mar 2018 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
