3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर दोस्ती, युवती से मिलने घर पहुंचे युवक ने मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटी अस्मत

युवती को ब्लैकमेल कर एक साल से बना रहा था अवैध संबंध, अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification

नागौर

image

Suresh Vyas

May 24, 2022

मौलासर. पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी

मौलासर. पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी

मौलासर. थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के साथ करीब एक साल तक बलात्कार करने तथा आरोपी द्वारा अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर करीब एक-डेढ़ साल से युवती को ब्लैकमेल करने का मामला पुलिस ने दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जसवंतदेव ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती ने थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि सीकर जिले के लोसल कस्बे के निवासी सुभाष सैनी पुत्र जगदीश सैनी से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। सुभाष एक दिन मिठाई लेकर उसके घर पर आया। युवती का आरोप है कि मिठाई खाने के बाद वह अचेत हो गई । उसके बाद सुभाष ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर करीब एक साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। कुछ दिन पहले युवती के परिजनों को जानकारी मिलने पर घटना का खुलासा हुआ। युवती ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।
आरोपी को लोसल से किया दस्तयाब: आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। कांस्टेबल राकेश सामोता ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश दी। बाद में उसे लोसल से दस्तयाब कर मौलासर लाया गया। यहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया।
मोबाइल व कागजात जब्त: पुलिस ने आरोपी के पास से युवती के जरूरी कागजात तथा जिस मोबाइल से युवती के अश्लील वीडियो व फोटो बनाए थे वह भी आरोपी से बरामद किया है। आरोपी फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती का देह शोषण कर रहा था।

शांतिभंग में एक गिरफ्तार
मकराना @ पत्रिका. मकराना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बोरावड़ निवासी भवानी शंकर छीपा बोरावड़ की गणेश कॉलोनी में झडग़ा कर रहा था। सूचना पर मकराना थाना के एसआई मुमताज खां मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया। परंतु युवक अधिक आक्रोशित होकर मारपीट करने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Story Loader