5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परेशानी का सबब बना गौरव पथ

जैन विश्व भारती से राहुगेट तक बना गौरव पथ कई गलियों के लोगों के लिए परेशानी का सबब
2 min read
Google source verification
Ladnu News

LadnuNews

लाडनूं. कस्बे में जैन विश्व भारती से राहुगेट तक बना गौरव पथ कई गलियों के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। गौरव पथ की सडक़ व गलियों में बनी सडक़ का लेवल बराबर नहीं होने से आमजन को परेशान होना पड़ रहा है। आलम ये है कि थोड़ी सी बरसात से ही गलियों में पानी जमा हो जाता है। इसके चलते लोगों को बरसाती पानी में से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में गौरव पथ कई लोगों के लिए सुविधा के स्थान पर परेशानी का सबब बन गया है। जानकारी के अनुसार हाल ही में कस्बे में जैन विश्वभारती विवि से राहुगेट तक सीसी सडक़ बनाई गई है, लेकिन सडक़ बनाते समय लेवल का ध्यान नहीं दिया गया। गौरव पथ की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण गलियों में बनी सडक़ नीची हो गई है। जब सडक़ बनाई जा रही थी उस दौरान कई पार्षदों व लोगों ने इसका विरोध भी किया था। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में कस्बे में भूतोडिय़ा स्कूल से आगे की कई गलियों के लिए के लिए यह रोड परेशानी का कारण बन गई है। आस-पास के लोगों ने बताया कि गौरव पथ के कारण कई गलियों की सडक़ें नीची हो गई है। कुछ दिनों पहले हुई बरसात से गलियों में पानी भी जमा हो गया।

गड्ढ़े से हादसे की आशंका

वहीं बस स्टेण्ड से हाइवे की ओर जाने वाले रास्ते पर बनी सडक़ पर कई दिन से गहरा गड्ढ़ा हो रखा है। गड्ढ़े के कारण हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गड्ढ़े में बरसाती पानी जमा होने के कारण यह वाहन चालकों को दिखाई नहीं दे रहा है। आस-पास के लोगों ने बताया कि गड्ढ़े में शुक्रवार को एक वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गया है। इसके बावजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। गड्ढ़े को ठीक नहीं किया जा रहा है।