5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमान बेनीवाल बोले- अब ज्ञापन देकर नहीं जाएंगे, मांगें मानने पर ही उठेंगे

ताऊसर ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के बाद बेघर हुए बंजारा जाति के लोगों के पुनर्वास व नागौर एसडीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में गुरुवार को पशु प्रदर्शनी स्थल पर जनसभा दिनभर चली।

2 min read
Google source verification
hanuman beniwal

नागौर। ताऊसर ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के बाद बेघर हुए बंजारा जाति के लोगों के पुनर्वास व नागौर एसडीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में गुरुवार को पशु प्रदर्शनी स्थल पर जनसभा दिनभर चली।

जनसभा में रालोपा दोनों विधायकों के साथ भाजपा के नागौर व मकराना विधायकों सहित बंजारा समाज के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधियों ने बेघर हुए लोगों के पुनर्वास की मांग करते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। जनसभा में पहुंचे हजारों लोगों को संबोधित करते हुए सांसद बेनीवाल ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक वे उठेंगे नहीं।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बंजारों का पुनर्वास करें, नहीं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहे। तीन दिन पूर्व कलक्ट्रेट के सामने अधिकारियों द्वारा सहमति जताने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने पर सांसद ने कहा कि इस बार ज्ञापन देकर नहीं जाएंगे, बल्कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक वे यहां से उठेंगे नहीं।

एक करोड़ देने की घोषणा सांसद बेनीवाल ने कहा कि सरकार जोधपुर के सामड़ाऊ की तरह पैकेज की घोषणा करे। इसके बाद वे एक करोड़ रुपए सांसद कोष से दे देंगे। यदि सरकार अनुमति देगी तो विधायकों से भी कुछ राशि दिलवाएंगे।

उन्होंने बंजारा समाज को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार यदि पैकेज नहीं देगी तो वे झोली लेकर घूमेंगे और चंदा एकत्र कर मकान बनाएंगे।

एक स्वर में की बंजारों का पुनर्वास करने की मांग
जनसभा को नागौर विधायक मोहनराम चौधरी, मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया, मेड़ता विधायक इंदिरा बावरी, भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरसिंह तिलावत, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश बंजारा, भाजपा के जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुण्डेल, पूर्व सभापति बिरदीचंद सांखला, पाली प्रधान श्रवण बंजारा, खींवसर प्रधान पूनाराम मेघवाल, भागीरथ नैण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जनसभा को संबोधित कर बंजारा जाति के लोगों का पुनर्वास करने सहित अन्य मांगें रखी।