19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर सांसद बेनीवाल की दीवानगी, समर्थक ने शादी के कार्ड पर फोटो छपवाए, लिखा… तूफानों में पलने वाले…

Hanuman Beniwal Wedding Card:

2 min read
Google source verification

Hanuman Beniwal Wedding Card Pic

Hanuman Beniwal News: राजस्थान की राजनीति में हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है, लेकिन उनके समर्थकों की दीवानगी अक्सर चौंका देने वाली होती है। ताजा मामला नागौर जिले के रायधनु गांव से सामने आया है, जहाँ एक परिवार ने अपनी खुशी में पसंदीदा नेता को इस कदर शामिल किया कि अब उनकी शादी का कार्ड पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।

कार्ड पर छपवाया खास स्लोगन

परिवार द्वारा छपवाए गए इस शादी के निमंत्रण पत्र पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की तस्वीर प्रमुखता से छपवाई गई है। तस्वीर के साथ बेनीवाल का सिग्नेचर डायलॉग भी लिखा गया है— 'जो तूफानों में पलते हैं, वही दुनिया बदलते हैं।' कार्ड की अनोखी डिजाइन ने इसे व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल कर दिया है।

सांसद होंगे शादी के मुख्य अतिथि

इतना ही नहीं, कार्ड में हनुमान बेनीवाल का नाम मुख्य अतिथि (Chief Guest) के तौर पर भी लिखा गया है। समर्थक का मानना है कि बेनीवाल उनके लिए सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक पारिवारिक सदस्य और प्रेरणास्रोत हैं। यही कारण है कि उन्होंने जीवन के इस बड़े कार्यक्रम में उन्हें सबसे ऊंचा स्थान दिया है।

क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजस्थान में किसी नेता के लिए इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव दुर्लभ है। यह दर्शाता है कि हनुमान बेनीवाल की जमीनी पकड़ मजबूत है और युवाओं के बीच उनकी एक अलग ही 'आइकॉन' वाली छवि है। अब यह राजनीतिक समर्थन महज वोट बैंक तक सीमित न रहकर सामाजिक और पारिवारिक पहचान का हिस्सा बन गया है।

बता दें कि राजस्थान में इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व सीएम अशोक गहलोत की फोटो वाले कार्ड सामने आए हैं, लेकिन हनुमान बेनीवाल के समर्थकों द्वारा 'नारा' और 'फोटो' का यह तालमेल पहली बार इस तरह वायरल हो रहा है।