18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मूण्डवा के वैंकटेश मन्दिर में चोरी, बीस किलो चांदी के बर्तन व आभूषण चोरी कर ले जाते चोर सीसी टीवी में कैद

मारवाड़ में तिरूपति बालाजी के नाम से विख्यात मूण्डवा के भगवान वैंकटेश मंदिर में सोमवार रात चोर करीब 20 किलो चांदी के बर्तन व आभूषण चुरा ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब पचास लाख रुपए आंकी गई है। चोरों की हरकतें मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं है।

3 min read
Google source verification
mundwa

mundwa

नागौर. मूण्डवा थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार चुरा ले गए। वारदात के दौरान मंदिर के दो युवा पुजारी मंदिर बंद कर अपने कमरे में सो रहे थे। उन्हें सुबह मंदिर में चोरी होने की जानकारी मिली। मंदिर के व्यवस्थापक जगदीश शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दी उसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने साक्ष्य जुटाए

पुलिस टीम में शामिल एएसपी आसाराम चौधरी, एएसआई बनवारीलाल, हेड कांस्टेबल रामुराम लौहा, वृत्ताधिकारी हरिराम जाखड़, , डीएसटी प्रभारी विजयसिंह रावत और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल और एमओबी टीमों बुलाई गई जिसने साक्ष्य जुटाए। मूण्डवा थानाधिकारी सुरेश कुमार चौधरी ने घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया।

चोर डीवीआर भी साथ ले गए

चोरों ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और डीवीआर भी साथ ले गए। चोर दान पात्रों को बोरों में डालकर ले जाने लगे, लेकिन चौकीदार के जागने से मंदिर की छत पर छोड़कर भाग गए।

मंदिर बंद होने से पहले किया प्रवेश

चोरों ने ग्यारह बजने से पहले ही मन्दिर में प्रवेश कर लिया और करीब सत्तर मिनट में वारदात को अंजाम दिया। चोर पठार चौकी की तरफ से मंदिर में घुसे । चोरों के आने और वापस निकलने की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। चोर दस बजकर चौवन मिनट पर घुसके है और था 12.04 पर वापस निकले।

यह माल हुआ चोरी

पुलिस रिपोर्ट देकर बताया कि चोर भगवान की तीनों प्रतिमाओं के आगे रखे 3 किलो के सटकोप , 600 ग्राम चांदी के दो गिलास , 500 ग्राम चांदी की दो कटोरी , 300 ग्राम चांदी के 3 चम्मच, 1.5 किलो के चांदी के 5 नग पंचपात्र , 500 ग्राम चांदी के दो बडे चम्मच, 5 किलो चांदी के तीर्थ देने के पात्र , 500 ग्राम चांदी की बडी कटोरी, 300 ग्राम चांदी का सालगराम जी का सिंघासन, 500 ग्राम चांदी की एक जनेऊ, आरती, चांदी की छलनी (करीब 5 किलो), चांदी में बनी तुलसी माला, तीन पंच पात्र, लक्ष्मीजी का गिलास (करीब 1.5 किलो) तथा दूध भोग का कटोरा (700 ग्राम) सहित अन्य सामग्री चुरा ली। चांदी का कुल वजन लगभग 20 किलो बताया गया है।

जाग होने पर दान पात्र छोड़ भागे

चोर जाते समय चांदी के बर्तन व अन्य सामग्री सफेद बोरों में भरकर ले जाने लगे। इस दौरान हलचल होने पर स्कूल परिसर में सो रहा चौकीदार जाग गया, लेकिन उसे चोरों की भनक नहीं लगी। उसने आवाज भी लगाई, इस दौर चोर जाग होने के डर से मन्दिर से उठाकर छत तक लाया दान पात्र वहीं छोड़कर चले गए। शातिर चोर भगवान की प्रतिमा पर चढाए हुए आर्टिफिशियल गहनों को छूआ तक नहीं। चोर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस के लिए जांच चुनौतीपूर्ण हो गई है। हालांकि आसपास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मूण्डवा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुलगते सवाल, मांग रहे जवाब

चोरों ने दो ताले तोड़े, दोनों को ही अपने साथ लेकर क्यों गए यह सवाल चर्चा में रहा। वहीं दूसरी ओर मंदिर में चोरी करने के बाद चोरों ने पास की भगवान की रसोई का ताला तोड़कर भगवान को भोग लगाए जाने वाले कटोरे की भी चोरी की। चोरों ने रसोई का ही ताला क्यों तोड़ा अन्य कमरों के क्यों नहीं तोड़े। मंदिर पीछे के भाग में सो रहे पुजारियों को एक घंटे तक हुई खटपट की भनक तक कैसे नहीं लगी? जबकि आमतौर पर लोग ग्यारह बजे तक गहरी नींद में भी नहीं होते। पुलिस सभी ऐंगल से जांच में जुटी हुई है।