18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसपी मृदुल कच्छावा पहुंचे मूण्डवा, वैंकटेश मंदिर का किया मौका मुआयना

एसपी बोले - महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं जल्द करेंगे चोरी का खुलासा, बीस किलो चांदी के बर्तन व आभूषण चोरी का मामला

2 min read
Google source verification
एसपी पहुंचे मूण्डवा, वैंकटेश मंदिर का किया मौका मुआयन

एसपी पहुंचे मूण्डवा, वैंकटेश मंदिर का किया मौका मुआयन

नागौर.मूण्डवा के भगवान वैंकटेश मंदिर में सोमवार देर रात हुई बीस किलो चांद के बर्तन व आभूषण की चोरी की वारदात के संबंध में मौका मुआयना करने बुधवार को एसपी मृदुल कच्छावा मूण्डवा पहुंचे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं पुजारियों से घटना के बारे में जानकारी ली तथा मौका निरीक्षण किया। मूण्डवा थानाधिकारी सुरेश कुमार चौधरी भी साथ रहे।

मौका निरीक्षण करने के बाद एसपी ने पत्रकारों को बताया कि मंदिर का मौका मुआयन किया है। चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीेमें लगी हुई हैं। मूण्डवा थाना टीम के साथ डीएसटी व साइबर सेल टीम इस पर काम कर रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द घटना का खुलासा किया जाए। पुलिस को कई महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मूण्डवा के वैंकटेश मन्दिर से चोर करीब 50 लाख की कीमत के 20 किलो चांदी के बर्तन व आभूषण चुरा ले गए। जाते समय चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। इसके अलावा पुलिस शहर में अन्य स्थानों पर लगे सीसी टीवी कैमरों से भी चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह माल हुआ चोरी

पुलिस रिपोर्ट देकर बताया कि चोर भगवान की तीनों प्रतिमाओं के आगे रखे 3 किलो के सटकोप , 600 ग्राम चांदी के दो गिलास , 500 ग्राम चांदी की दो कटोरी , 300 ग्राम चांदी के 3 चम्मच, 1.5 किलो के चांदी के 5 नग पंचपात्र , 500 ग्राम चांदी के दो बडे चम्मच, 5 किलो चांदी के तीर्थ देने के पात्र , 500 ग्राम चांदी की बडी कटोरी, 300 ग्राम चांदी का सालगराम जी का सिंघासन, 500 ग्राम चांदी की एक जनेऊ, आरती, चांदी की छलनी (करीब 5 किलो), चांदी में बनी तुलसी माला, तीन पंच पात्र, लक्ष्मीजी का गिलास (करीब 1.5 किलो) तथा दूध भोग का कटोरा (700 ग्राम) सहित अन्य सामग्री चुरा ली। चांदी का कुल वजन लगभग 20 किलो बताया गया है।