16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति के चस्के में लोग अपने मूल मुद्दे भूल गए : डॉ. चौधरी

अभिनव राजस्थान पार्टी के अभिनव महाकुंभ में हुई लोकनीति की बात, बताया चुनावी एजेंडा
2 min read
Google source verification
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी

नागौर. जिला मुख्यालय के पशु प्रदर्शनी स्थल पर सोमवार को अभिनव राजस्थान पार्टी की ओर से महात्मा गांधी की जयंती पर अभिनव महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें गांधीजी के ग्राम स्वराज्य के सपने को साकार करने का वादा किया गया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने राजनीतिक आरोपबाजी से बचते हुए विधानसभा चुनाव का एजेंडा जनता के सामने रखा।

डॉ. चौधरी ने विधानसभा चुनाव के लिए 23 मुद्दों पर जनता से समर्थन मांगते हुए कहा कि राजनीति के चस्के में लोग अपने मूल मुद्दे भूल गए हैं। ऐसे में दोनों पार्टियों ने गिरोहों के रूप में लूट मचा रखी है। गांधीजी के ग्राम स्वराज्य के सपने को चकनाचूर कर दिया गया है, पंचायतों को आज तक तय विषयों का शासन नहीं सौंपा गया है। ऐसे में जनता को फिर से अपनी चाहत को जगाना होगा, अपने परिवार की आमदनी, सुविधा और इज्जत के लिए वोट करना होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम स्टाम्प पेपर पर अपने वादों को लिखकर देंगे और चुनाव में अक्सर हाशिये पर रहने वाले वर्गों को टिकट दिया जाएगा। पार्टी की ओर से दो सौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए टिकटों की घोषणा चार नवम्बर को की जाएगी। महाकुंभ में नागौर के साथ प्रदेशभर के कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचे।

इन्होंने भी किया संबोधित
अभिनव राजस्थान पार्टी की जनसभा में स्वागत भाषण देते हुए हनुमान खोजा ने पार्टी की ओर से किसान हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। बीकानेर के जिलाध्यक्ष दौलतसिंह राठौड़ ने बेसहारा बछड़ों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गोवंश का बेसहारा भटकना समाज और सरकार के माथे पर कलंक है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रसिंह मांगलिया ने ट्रक ड्राइवरों का व टोंक जिलाध्यक्ष हंसराज जाट ने जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाया तो कविता चौधरी ने खेजड़ली को विश्व धरोहर घोषित करने की आवश्यकता बताई। रविन्द्र बावरी और चेनाराम बरनंगा ने आभार जताया।