
Jawaharlal Nehru Government Hospital
नागौर. जिला मुख्यालय के बीकानेर रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू राजकीय अस्पताल में सफाई, चिकित्सा सुविधाएं, बायो मेडिकल निष्पादन, संक्रमण नियंत्रण आदि व्यवस्थाओं को जांचने के लिए गुरुवार को जयपुर से दो सदस्यीय टीम नागौर पहुंची। सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए शुरू की गई 'कायाकल्प पुरस्कार योजना के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. रामबाबू जायसवाल व परिवार कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. गिरीश द्विवेदी की टीम यहां 24 व 25 नवम्बर को जवाहर लाल नेहरू राजकीय अस्पताल की व्यवस्थाएं जांच कर नम्बर देगी। यदि हमारा अस्पताल बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, स्वच्छता और अन्य तय मापदंडों पर खरा उतरा तो सरकार 50 लाख रुपए का पुरस्कार देगी।
जनता के सहयोग से संभव
जवाहर लाल नेहरू राजकीय अस्पताल के पीएमओ डॉ. अपूर्व कौशिक ने बताया कि उन्होंने कायाकल्प पुरस्कार योजना का लाभ लेने के लिए पिछले काफी दिनों से अथक प्रयास कर व्यवस्थाएं सुधारने का प्रयास किया है और काफी हद तक सफल भी हुए हैं। अस्पताल को साफ-सुथरा रखने एवं व्यवस्थाओं को बनाने में चिकित्साकर्मियों के साथ आमजन का सहयोग भी अहम है। जनता के सहयोग से ही हम अपने अस्पताल को स्वच्छ व अच्छा बना
सकते हैं। जनता से अपील करते हुए कहा हैं की वह अस्पताल को साफ सूथरा रखने में प्रशासन का सहयोग करें। ताकी पुरस्कार प्राप्त हो सके।
स्वच्छता के मानक
निरीक्षण टीम के उप निदेशक डॉ. द्विवेदी ने बताया कि दो दिन के निरीक्षण के दौरान उनकी टीम अस्पताल के आसपास की सफाई, नालियों की सफाई, अस्पताल भवन का रख-रखाव, अपशिष्ट पदार्थों की समुचित निकासी, बॉयोमेडिकल वेस्ट का प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था, प्रसूति कक्ष स्वास्थ्य के कितने अनुकूल हैं आदि बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण करेगी। इसके साथ अस्पताल के डॉक्टर एवं चिकित्साकर्मियों का रोगियों व जनता के व्यवहार को भी नोटिस किया जाएगा। उसी के आधार पर नम्बर दिए जाएगें।
Published on:
24 Nov 2017 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
