9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो में देखिए धूमधाम से मनाई महेश नवमी

माहेश्वरी पंचायत संस्थान, महेश युवा संघ व महिला संगठन के तत्वावधान में हुए कई कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
nagaur news

nagaur hindi news

नागौर. महेश नवमी का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे शोभायात्रा के साथ हुई। यात्रा समाज के भवन से रवाना होकर सोनीवाड़ा, बाठडिय़ों का चौक, काठडिय़ों का चौक, भंडारियों की गली, हाथी चौक, पीपली गली होते हुए वापस भवन पहुंची। इसमें समाज की महिलाओं ने कलश सहित भाग लिया। कलश यात्रा में महिलाएं एक समान चुनरी पहनी थी। इसके साथ ही पुरूषों ने सफेद कुर्ते पाजामे के साथ गले में केसरिया दुपट्टा डाल रखा हुआ था। वहीं युवाओं ने सर पर साफे बांधे रखे थे। यात्रा में बच्चे देवी-देवताओं व महापुरूषों के रूप धारण करके झांकियों में नजर आए। यात्रा के रास्ते में जगह-जगह समाजबन्धुओं की ओर से पुष्पवर्षा व ज्यूस, शिकन्जी एवं ड्राई फूर्टस पैकेट से मनुहार की गई। इस दौरान लोगों ने एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुति देते हुए ‘जय महेश’ के जयकारों से गलियों को गंूजा दिया। भगवान महेश की स्तुति एवं जगदम्बे माता की स्तुति से महाआरती की गई।

शिक्षा से समाज का विकास
समाज के भवन में हुई धर्म सभा में वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के आग्रह करते हुए कहा कि समाज को शिक्षा के माध्यम से आगे लाया जा सकता है। संस्थान के सहसचिव गिरीराज सोनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। महेश युवा संघ के सचिव अशोक मून्दड़ा ने वर्षभर के कार्यक्रम व जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन महेश अटल ने किया।

भजनों पर झूमे
इस अवसर पर बच्चों के लिए चम्मच रेस, मेमोरी टेस्ट, बुजुर्गों के लिए 16 कांकरी, युवाओं के लिए रस्सी कूद, महिलाओं के लिए पांच धान रंगोली, बरी डेकोरेशन एवं म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भजन कार्यक्रम में मुम्बई की नम्रता काबरा एंड पार्टी ने प्रस्तुतियां दी।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम मेंमाहेश्वरी पंचायत संस्थान के अध्यक्ष किशनलाल लोहिया, महेश युवा संघ के अध्यक्ष मुरलीमनोहर मून्दड़ा, महिला संगठन की अध्यक्ष नीलू खड़लोया, संतोष लोहिया, मदनमोहन बंग, गिरीराज सोनी, नंदकिशोर लोहिया, मनीष लोहिया, राजाराम चाण्डक, गोपाल बंग, किशनगोपाल अटल, श्यामसुन्दर सारड़ा, सुखदेव मनिहार, ओम लोहिया, नारायण चाण्डक, किशनगोपाल तोषनीवाल, भवानीशंकर खड़लोया, मदनमोहन बंग, गिरीराज सोनी, अनिल मून्दड़ा, विकास खड़लोया, नारायण तापडिय़ा, रिषभ मून्दड़ा, गोपाल मून्दड़ा, अमित अटल, पवन झंवर, नवनीत राठी, जितेन्द्र सोनी, गोपाल सोनी, संजय चाण्डक, नेमीचन्द जाजू, राजेश तापडिय़ा, हिमांशु मणिहार, हितेश लढ़ा, रवि डागा, कविता चाण्डक, सरला लढ़ा, संगीता बजाज, ललिता हिंग्या, मंजु बिहाणी, सावित्री दरक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।