6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान कार्यशाला में बताए उन्नत कृषि के तरीके

https://www.patrika.com/nagaur-news/
less than 1 minute read
Google source verification
molasar news

मौलासर. कृषि वैज्ञान केन्द्र में आयोजित किसानों की कार्यशाला में उपस्थित किसान।

मौलासर. कृषि विज्ञान केन्द्र में किसानों का दो दिवसीय संस्थागत प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में किसानों को कृषि के उन्नत तरीकों सहित जैविक खेती के बारे में सलाह दी गई। डॉ.सुमित्रा बम्बोरिया ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में मौलासर सहित आसपास के किसानों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि से संबंधित फसल की विभिन्न किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान सीएफएलडी के अन्तर्गत बीज व अन्य आदानों का प्रदर्शन किया गया। डॉ. बम्बोरिया ने किसानों को सरसों एवं चने की सम्पूर्ण पैकेज ऑफ प्रेक्टिस के बारे में जानकारी देते हुए किसान को उपज बढ़ाने के तरीके समझाए। तकनीकी अधिकारी श्रवण चौधरी ने भी किसानों के शिविर को सम्बोधित किया। उन्होंने किसानों को जैविक खेती, बायोगेस तकनीकी, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन से खेती करने के साथ ही किसानों को संगठित रूप से खेती कर लाभ कमाने के उपाय बताए। शिविर में किसान तेजाराम, गिरधारीराम, खेमाराम सहित क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। इस दौरान शिविर में उपस्थित किसानों ने खेती से संबंधित प्रश्र कृषि वैज्ञानिकों के सामने रखे तथा खेती में आ रही समस्याओं के समाधान के बारे में सवाल-जबाब किए।