13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan :वेश बदलकर चोरी करने निकलता परिवार का मुखिया, बेटा-पोता समेत कुनबा देता साथ, ऐसे हुआ खुलासा

नागौर जिले के गोटन पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही मंदिरों में नकबजनी और ट्यूबवेलों से बिजली केबल चोरी की वारदातों का खुलासा कर एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ऐसी वारदातों में लिप्त एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के दादा, बेटा, पोते सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Nagaur Gotan police arrested theft gang

चोरी से बरामद किया गया माल। फोटो पत्रिका

Nagaur News : नागौर। जिले के गोटन पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही मंदिरों में नकबजनी और ट्यूबवेलों से बिजली केबल चोरी की वारदातों का खुलासा कर एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ऐसी वारदातों में लिप्त एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के दादा, बेटा, पोते सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश पुत्र माधुराम बावरी निवासी कलरू, महेंद्र पुत्र जगदीश, अजयपाल पुत्र जगदीश, पवन पुत्र महेंद्र तथा चोरी की चांदी खरीदने के आरोपी सुमेरलाल माली निवासी मेडतासिटी शामिल हैं।

वेश बदलता और वारदात करता

थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस, आमजन से सूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी जगदीश रात के समय अपनी पहचान छुपाने के लिए धोती-कुर्ता छोड़कर पेंट-शर्ट पहनकर वेश बदलता था। इसके बाद वारदात को अंजाम देते थे।

चोरी का माल भी बरामद

आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चांदी, बिजली केबल, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, दान पात्र की नकदी बरामद हुई है। वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल और केबल काटने में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

इन वारदातों का खुलासा

पुलिस के अनुसार गत 15 मार्च की रात ग्राम रोल चांदावता स्थित भगवान देवनारायण एवं जिंजा माता मंदिर से चांदी के छत्र और दान पेटी से नकदी चोरी की गई थी। इसी तरह 24 मार्च को ग्राम मोकलपुर स्थित पाल वाली माताजी मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण एवं चांदी के छत्र चोरी हुए। अभी 7 से 9 मई के बीच मोकलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में कई किसानों के नलकूपों से बिजली की केबल काटकर चोरी की गई।

आधा दर्जन वारदातों का खुलासा

लगातार वारदातों को गंभीरता से लेकर पुलिस अधिकारियों ने विशेष टीम गठित कर चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन चोरी एवं नकबजनी की वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस ने मोकलपुर मंदिर से चोरी करीब दो लाख रुपए की चांदी और ट्यूबवेलों से चोरी की केबल भी शत-प्रतिशत बरामद कर ली है।