
सांकेतिक तस्वीर
Nagaur Crime News: Nagaur Crime News: सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फॉलो, लाइक और प्रचारित करने वालों के खिलाफ नागौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, हैरी बॉक्सर, रोहित गोदारा, राजू मांजू सहित अन्य अपराधियों को फॉलो करने और उनकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले युवाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नौ गैरशातिर व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
एएसपी आशाराम चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अपराधियों और गैंगस्टरों का महिमामंडन युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
यह वीडियो भी देखें
जतिन जैन आईपीएस के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पांचौड़ी, खींवसर, मेड़तारोड, कुचेरा, श्रीबालाजी और मेड़ता सिटी थाना पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों में बबलू, महावीर, ओमप्रकाश, सुरेंद्र विश्नोई, पिंटू, सुरेंद्र उर्फ सोपू, रामस्वरूप, बजरंगनाथ और रवि प्रकाश शामिल हैं।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी गैंगस्टर या अपराधी को फॉलो, लाइक अथवा शेयर न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नागौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों, गैंगस्टरों के प्रचार-प्रसार और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को अपराधियों के प्रभाव से दूर रखने और समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हालांकि सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फॉलो करने वालों के खिलाफ राजस्थान पुलिस की यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी राज्य के कई जिलों में पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है, जो गैंगस्टरों की तस्वीरें, वीडियो और पोस्ट साझा कर युवाओं को भटका रहे थे। राजस्थान पुलिस ऐसे लोगों पर लगातार निगरानी रख रही है।
Updated on:
13 Jun 2026 07:24 pm
Published on:
13 Jun 2026 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
