
नागौर. कामकाज के सिलसिले में नागौर से बाहर जाकर बस चुके प्रवासी आज भी अपनी माटी से जुड़े हुए हैं। अपनी सांस्कृतिक विरासत को जिंदा रखते हुए भावी पीढ़ी को संस्कारक्षम बनाने का काम बखूबी कर रहे हैं यहां के लोग। हजारों किमी दूर हैदराबाद में जाकर भी नागौर माली समाज के लोगों को यह नहीं लगता कि वे अपनी माटी से दूर हैं। नवरात्र के दौरान हुए आयोजन में माली समाज के युवाओं ने जमकर प्रस्तुति दी।