
Nikay chunav : read the complete report of 9 bodies of the Nagaur
नागौर. नागौर जिले के 9 निकायों में पार्षद पद के लिए 28 जनवरी को हुए मतदान का चुनाव परिणाम जारी हो चुका है। नागौर नगर परिषद के चुनाव परिणाम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जिसे 27 सीटों पर जीत मिली है, जबकि भाजपा को मात्र 12 सीटें ही मिली हैं। 21 सीटें निर्दलीयों ने जीती हैं, इसमें कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें कांग्रेस या भाजपा ने टिकट नहीं दिया और वे बागी होकर चुनाव लड़े।
जिले के निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है, नागौर नगर परिषद में जहां 60 में से मात्र 12 सीटें मिली, वहीं मूण्डवा में 25 में से 2 सीट तथा कुचेरा में 25 में से एक भी सीट नहीं मिली। कुचेरा में भाजपा के अधिकांश व आरएलपी के कई प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए।
मेड़ता सिटी में 40 वार्डों में कांग्रेस को 17 तथा भाजपा को 15 सीटें मिली हैं, जबकि 8 वार्डों में निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है। डेगाना के 25 वार्ड में से 14 पर जीतकर कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है, जबकि भाजपा को यहां 8 सीटें मिली है, जबकि तीन पर निर्दलीय जीते हैं। नावां नगर पालिका में 25 वार्ड में से भाजपा को 13 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को 10 तथा 2 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं। परबतसर नगरपालिका में कुल 25 वार्डों में भाजपा को 14, कांग्रेस को 7 व निर्दलीयों को 4 वार्डों में जीत मिली है। लाडनूं नगरपालिका के 45 वार्डों में से कांग्रेस को 17 व भाजपा को 13 सीटों पर जीत मिली है, जबकि निर्दलीयों ने 15 पर कब्जा जमाया है।
इस प्रकार देखें तो भाजपा को इस बार मात्र परबतसर व नावां नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि कांग्रेस को कुचेरा, डेगाना में स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि नागौर, मेड़ता, कुचामन, लाडनूं में सबसे अधिक सीटें मिली हैं।
जिले का इस प्रकार रहा परिणम
नागौर नगर परिषद
कुल वार्ड - 60
कांग्रेस - 27
भाजपा - 12
निर्दलीय - 21
कुचामन नगर पालिका
कुल वार्ड - 45
कांगेस - 20
भाजपा - 18
निर्दलीय - 7
मेड़ता सिटी नगर पालिका
कुल 40 वार्ड
कांग्रेस - 17
भाजपा- 15
निर्दलीय - 8
डेगाना नगर पालिका
कुल वार्ड - 25
कांग्रेस- 14
भाजपा - 8
निर्दलीय- 3
नावां नगरपालिका
कुल वार्ड - 25
भाजपा - 13
कांग्रेस - 10
निर्दलीय - 2
कुचेरा नगर पालिका
कुल वार्ड - 25
कांग्रेस - 22
निर्दलीय - 3
मूण्डवा नगर पालिका
कुल वार्ड 25
कांग्रेस - 11
रालोपा - 11
भाजपा - 2
निर्दलीय - 1
परबतसर नगरपालिका
कुल वार्ड 25
भाजपा - 14
कांग्रेस - 7
निर्दलीय - 4
नगरपालिका लाडनूं
कांग्रेस - 17
भाजपा - 13
निर्दलीय - 15
जानिए, लाडनूं नगरपालिका में कौन कहां से जीता
वार्ड विजेता
1-आमिना-कांग्रेस
2-सतार खा-कांग्रेस
3-मनसब-कांग्रेस
4-रावत खा-कांग्रेस
5-गिरधारी-कांग्रेस
6-मुस्कान-निर्दलीय
7-शायरा-निर्दलीय
8-रुखसाना-निर्दलीय
9-अयूब खा-निर्दलीय
10-श्यामसुंदर-निर्दलीय
11-इस्लाम-निर्दलीय
12-इरफान-कांग्रेस
13-अफसाना-कांग्रेस
14-नोशाद-कांग्रेस
15-रेणु कोचर-भाजपा
16-ओमप्रकाश-भाजपा
17-इदरिश-निर्दलीय
18-सुल्ताना-कांग्रेस
19-निर्मला-भाजपा
20-दिलीप-भाजपा
21-वसीम अकरम-कांग्रेस
22-राजेश भोजक-निर्दलीय
23-सुगरा-कांग्रेस
24-अफसाना-निर्दलीय
25-सुमित्रा आर्य-भाजपा
26-सुरेंद्र जांगिड़-भाजपा
27-यशपाल आर्य-कांग्रेस
28-मोहन सिंह-निर्दलीय
29-सुमन देवी-भाजपा
30-मंजू-भाजपा
31-रुखसार बानो-निर्दलीय
32-बाबूलाल-कांग्रेस
33 मुकेश-कांग्रेस
34-बाबूलाल-कांग्रेस
35-अंजुम बनो-कांग्रेस
36-नदीम-कांग्रेस
37-तौफीक गौरी-निर्दलीय
38-संदीप-निर्दलीय
39-बाबूलाल-बीजेपी
40-मुरलीधर-बीजेपी
41-बछराज-बीजेपी
42-विजयलक्ष्मी-बीजेपी
43-लूणकरण-बीजेपी
44-अनिल-निर्दलीय
45-यास्मीन-निर्दलीय
जानिए, परबतसर नगरपालिका में कौन कहां से जीता
वार्ड 1 कांग्रेस से डालु राम जीते
वार्ड 2 भाजपा से पूनमचंद शर्मा
वार्ड 3 कांग्रेस से गोवर्धन जीते
वार्ड 4 भाजपा से गुलजार खा जीते
वार्ड 5 भाजपा से संतोष पारीक जीते
वार्ड 6 भाजपा से रामनिवास दिवाकर जीते
वार्ड 7 भाजपा से सुभाष पारीक जीते
वार्ड 8 भाजपा कोमल त्रिपाठी जीती
वार्ड 9 भाजपा से गोपाली देवी जीती
वार्ड 10 निर्दलीय मुश्ताक अली जीते
वार्ड 11 कांग्रेस हमीद खा जीते
वार्ड 12 भाजपा चांदुडी जीती
वार्ड 13 निर्दलीय हिना खानम जीती
वार्ड 14 निर्दलीय सलीम खां जीते
वार्ड 15 कांग्रेस से मोनू जीते
वार्ड 16 कांग्रेस से सरोज जीती
वार्ड 17 भाजपा से जयगोपाल जीते
वार्ड 18 कांग्रेस से लोकेश मालाकार जीते
वार्ड 19 निर्दलीय रेखा देवी जीती
वार्ड 20 भाजपा सूखा राम जीते
वार्ड 21 भाजपा से मंजू देवी जीती
वार्ड 22 कांग्रेस से राजूराम जीते
वार्ड 23 भाजपा से ओमप्रकाश सेन जीते
वार्ड 24 भाजपा से रेखा पारीक जीती
वार्ड 25 भाजपा से मिनाक्षी जीती
Published on:
31 Jan 2021 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
