
नागौर. जिले की स्कूलों में 31 अगस्त से 11 अक्टूबर तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। स्कूल स्तर के 17 व 19 वर्ष के छात्र-छात्रा वर्ग के 33 प्रकार के खेलों को आयोजित कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) ने चार समूहों में विभाजित किया है। प्रथम समूम में कुल 12 खेल शामिल किए गए हैं, जबकि द्वितीय समूह में 9, तृतीय समूह में 11 तथा चतुर्थ समूह में एथलेटिक्स खेलों को शामिल किया गया है।
68वीं जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) विद्यालयी छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा रामनिवास जांगीड़ ने खेल कैलेण्डर जारी कर दिया है।
इस प्रकार होंगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं
प्रथम समूह - हॉकी, फुटबाल, कबड्डी, टेबल टेनिस, जूडो, कुश्ती, शतरंज, कराटे, सेपक टकरा, ताइक्वांडो, साइकिल (ट्रेक) एवं बैडमिंटन।
द्वितीय समूह - खो-खो, तैराकी, बॉस्केटबाल, हैण्डबाल, बॉक्सिंग, योगा, वुशु, रोलर स्केटिंग व लॉन टेनिस।
तृतीय समूह - क्रिकेट, वॉलीबाल, जिम्नास्टिक्स, वेट लिफ्टिंग, राइफल शूटिंग, सॉफ्टबाल, रग्बी फुटबाल, नेटबॉल, मलखम्भ, तीरंदाजी एवं साइक्लिंग (रोड)।
चतुर्थ समूह - एथलेक्टिस।
31 से शुरू होंगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं
- प्रथम समूह में शामिल 12 खेलों का आयोजन 31 अगस्त से शुरू होगा, जो 3 सितम्बर तक चलेगा। इसमें हॉकी की छात्र व छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता खींवसर के नागड़ी में होगी। इसी प्रकार फुटबाल की छात्र-छात्रा वर्ग की जायल के गौराऊ में, कबड्डी की छात्रा वर्ग 17 व 19 वर्ष की तरनाऊ तो छात्र वर्ग 17 वर्ष की डेगाना के राजलौता व 19 वर्ष की चौसली में, छात्र-छात्रा वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता मूण्डवा के रूण में होगी। इसी प्रकार जूडो, कुश्ती, ताइक्वांडो व कराटे की छात्र-छात्रा 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग की सभी प्रतियोगिताएं जायल के खिंयाला में होंगी। छात्र-छात्रा वर्ग की सेपक टकरा प्रतियोगिता सेनणी में, शतरंज की सोलेली में, साइक्लिंग ट्रेक की खींवसर के हेमपुरा में तथा बैडमिंटन छात्र-छात्रा वर्ग की मेड़ता के जारोड़ा खुर्द में होंगी।
- द्वितीय समूह की 9 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 8 से 11 सितम्बर तक किया जाएगा। इसमें खो-खो की छात्र-छात्रा दोनों वर्ग की खींवसर के ढींगसरा में, तैराकी की मेड़ता के गोटन में, बॉस्केटबाल की जायल के मातासुख में, हैण्डबाल की संखवास में तथा बॉक्सिंग व वुशु की दोनों वर्ग की कुचेरा में होंगी। इसी प्रकार योगा की सांजू में, रोलर स्केटिंग की गोटन में, लॉन टेनिस की प्रतियोगिता डेगाना में होगी।
- तृतीय समूह के 11 खेलों की प्रतियोगिताएं 15 से 18 सितम्बर तक आयोजित की जाएंगी। इसमें छात्रा वर्ग के दोनों आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिताएं भैरूंदा में होंगी। वहीं 17 वर्ष छात्र वर्ग की झुझण्डा व 19 वर्ष की रियां बड़ी में होंगी। वॉलीबाल छात्र-छात्रा दोनों आयु वर्ग की खुड़ी कलां में, जिम्नास्टिक्स की नागौर के सुखवासी में, वेट लिफ्टिंग की नागौर में, साइफल शूटिंग की नागौर में, सॉफ्टबाल की खींवसर के डेहरू में, रग्बी फुटबाल की कुचेरा में, नेटबॉल की जायल के झाड़ेली में, मलखम्भ्ज्ञ की नागौर के जाखाणिया में, तीरंदाजी की खींवसर के दांतीणा में तथा साइक्लिंग रोड की खींवसर के हेमपुरा में होंगी।
- चतुर्थ समूह में शामिल एथेलेटिक्स की छात्र वर्ग की प्रतियोगिताएं जायल के ढेहरी में तथा छात्रा वर्ग की रियांबड़ी में 7 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होंगी।
9 सितम्बर से शुरू होंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने वाले खिलाडिय़ों के लिए 4 सितम्बर कोचिंग कैम्प आयोजित होंगे। यह समूह वार आयोजित होंगे। प्रथम समूह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 9 से 15 सितम्बर तक, द्वितीय समूह की 18 से 24 सितम्बर तक, तृतीय समूह की 27 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक तथा चतुर्थ समूह की 17 से 23 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी।
Published on:
14 Aug 2024 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
